Recipe: वनीला आइसक्रीम बनाना है बेहद आसान, जानें घर पर बनाने की विधि

Update: 2025-05-25 06:37 GMT
Recipe: मार्केट में कई फ्लेवर में आपको आइसक्रीम मिल जाती है, लेकिन आप चाहे तो बिना किसी आइसक्रीम मेकर के घर में ही इसे आसानी से बना सकते हैं। तो फिर देर किस बात की ऐसे बनाएं वनीला आइसक्रीम। आपको बता दें कि वनीला आइसक्रीम दूध, चीनी और कुछ ड्राई फूट्स डालकर बनाई जाती है।
वनीला आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री:
2 कप फुल क्रीम दूध
1 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
आधा चम्मच चीनी
2 चम्मच वनीला एसेंस
डेढ़ कप क्रीम
थोड़े से ट्राई फूट्स
ऐसे बनाएं वनीला आइसक्रीम:
सबसे पहले एक पैन में दूध और चीनी डालकर गर्म करें । इसके बाद जब इसमें उबाल आने लगे तो कस्टर्ड डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए उबाले और फिर ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा हो जाने के बाद इसमें क्रीम और वनीला एसेंस मिक्स करें। इसके बाद इसे किसी कंटेनर में भरकर फ्रिजर में रख दें। जब यह थोड़ा जम जाए तो इसे ब्लैंड करें और फिर जमने के लिए रख दें। थोड़ी देर बाद फिर यहीं क्रिया दोहराएं। इसके बाद इसे 3-4 घंटे के लिए फ्रिज में छोड़ दें। तय समय के बाद फ्रिज से इसे निकालकर ट्राई फूड्स से गार्निश करके सर्व करें।
Tags:    

Similar News