Recipe: सर्दियों में बनाकर खाएं ये शुगर फ्री हाई प्रोटीन लड्डू

Update: 2025-11-19 04:16 GMT
Recipe: हाई प्रोटीन लड्डू सर्दियों की ठिठुरन में शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं, मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और दिनभर की थकान मिटाने के लिए नेचुरल एनर्जी भी प्रदान करते हैं. तो चलिए आपको भी बताते हैं शुगर फ्री हाई प्रोटीन लड्डू को बनाने के आसान रेसिपी और इसे खाने से शरीर को क्या-क्या फायदे मिलेंगे|
सत्तू से बनाएं हाई प्रोटीन लड्डू:
हम बात रहे हैं, सत्तू से बनने वाले हाई प्रोटीन लड्डू की. भूने चने से बनने वाला ये सत्तू शरीर को ताकत देने के लिए बेहद फायदेमंद होता है. आमतौर पर लोग भूने काले चने को ऐसे ही खा लेते हैं. लेकिन अगर आप इससे लड्डू बनाते हैं तो ये शरीर को दोगुने फायदे दे सकता है. तो चलिए बताते हैं कि भूने काले चने के लड्डू बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री चाहिए?
लड्डू बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
भूना चना-100 ग्राम बादाम- 7-8 पंपकिन सीड्स- 2 चम्मच घी- 2 चम्मच पिस्ता- 8-9 खजूर- 5-6 किशमिश- 2 चम्मच केसर- 4-5 धागे इलायची पाउडर- 1 चम्मच
सत्तू लड्डू बनाने की विधि:
सत्तू के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले भूने चने ले और उसका छिलका अलग कर लें. अब एक पैन में घी गर्म करें और चने को गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें. इसमें कद्दु के बीज, भीगे हुए बादाम और पिस्ता डालकर थोड़ी देर फ्राई करें. इन सब चीजों को एक मिक्सर जार में निकाल लें. अब इसमें क्रश किए खजूर, किशमिश, इलायची पाउडर और केसर के धागे डालकर ब्लेंड कर लें. पूरे मिक्सचर को एक प्लेट में निकालें और हथेलियों में घी लगाकर लड्डु की शेप दें. तैयार हैं आपको ग्लूटेन फ्री, शुगर फ्री हाई प्रोटीन लड्डू|
सत्तू के लड्डू के फायदे:
सत्तू के लड्डू शरीर में एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं. सर्दियों में अगर आपको सुस्ती रहती है तो ये लड्डु आपको एनर्जेटिक बनाए रखेंगे. इसके अलावा इसमें चीनी का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जिसकी वजह से डायबिटीज के मरीज भी इसे बिना किसी टेंशन के खा सकते हैं. इस लड्डू में चने का इस्तेमाल किया गया है, जो प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है, ऐसे में ये मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने से लेकर ये वजन को कंट्रोल करने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी मददगार है. इसे बच्चों से लेकर बड़े तक खा सकते हैं|
Tags:    

Similar News