Recipe: लंच में बनाना चाहते हैं कुछ खास, तो ट्राई करें क्रीमी मशरूम ग्रेवी

Update: 2025-02-17 01:11 GMT
Recipe: यह सब्जी रोटी और पराठे के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। तो क्रीमी मशरूम ग्रेवी का ध्यान रखें। हर दिन घर में कुछ अलग और खास बनाने की डिमांड रहती है। कई बार एक जैसी सब्जी, दाल, राजमा बोरिंग लगने लगते हैं, तो क्रीमी मशरूम ग्रेवी तैयार करें।
क्रीमी मशरूम ग्रेवी बनाने की सामग्री-
एक चम्मच बटर
एक चम्मच तेल
8-10 लहसुन
एक प्याज बारीक कटा हुआ
सौ ग्राम मशरूम
काली मिर्च पाउडर
फ्रेश क्रीम
शेजवान सॉस
लाल मिर्च पाउडर
स्प्रिंग अनियन और फ्रेश धनिया की पत्तियां
क्रीमी मशरूम ग्रेवी बनाने की रेसिपी-
-सबसे पहले किसी पैन में तेल और बटर डालकर गर्म करें।
-जब ये गर्म हो जाए तो इसमे बारीक कटे लहसुन की कलियों को डाल दें।
-साथ ही प्याज डालकर भूनें, जब ये हल्का भुनने लगे तो इसमे बारीक कटा प्याज डाल कर भूनें।
-प्याज हल्का ट्रांसपैरेंट होने लगे तो अच्छी तरह से धोए हुए मशरूम को डाल दें और इन्हें पकाएं।
-जब ये पक जाएं तो इसमे नमक डाल दें।
-फिर काली मिर्च, लाल मिर्च और थोड़ी सी शेजवॉन सॉस डालें।
-क्रीम डालकर मिक्स करें और साथ में पानी डाल दें।
-धीमे फ्लेम पर अच्छी तरह से पकाएं और गाढ़ी कंसिस्टेंसी वाली ग्रेवी तैयार है। बस इस मजेदार सब्जी को रोटी या पराठे के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
Tags:    

Similar News