Recipe: अगर आपने नहीं खाई है अनानास की चटनी तो यहां जानें इसे बनाने की विधि

Update: 2025-06-17 01:14 GMT
Recipe: यह एक बेहद यूनिक और स्वादिष्ट चटनी है, जिसका स्वाद मीठा, खट्टा और हल्का तीखा होता है. खासतौर पर यह चटनी बंगाली, असमिया और दक्षिण भारतीय खाने में काफ़ी लोकप्रिय है| आज हम आपको भुने हुए अनानास से बनने वाली एक फेमस और आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं|
सामग्री :
अनानास – 1 कप (पके हुए, छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
गुड़ – 2-3 टेबलस्पून
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
भुना जीरा पाउडर – ½ टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
काला नमक – ¼ टीस्पून
काली मिर्च – ¼ टीस्पून
नींबू का रस – 1 टीस्पून
तेल – 1 टीस्पून (तड़के के लिए)
सरसों के दाने – ½ टीस्पून
सूखी लाल मिर्च – 1
1. सबसे पहले गैस पर तवा या नॉनस्टिक पैन गरम करें. बिना तेल के उसमें अनानास के टुकड़े डालें और हल्का सुनहरा होने तक सेकें. इससे अनानास का स्वाद और मिठास और अधिक बढ़ जाती है|
2. अब भुने हुए अनानास को मिक्सर में डालें. इसमें गुड़, हरी मिर्च, नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च मिलाकर दरदरा पीस लें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी भी मिला सकते हैं|
3. एक पैन में तेल गरम करें. उसमें सरसों के दाने और सूखी लाल मिर्च डालें. जब सरसों चटकने लगे, तब यह तड़का तैयार चटनी में मिला दें|
4. ऊपर से नींबू का रस डालें (यदि चाहें) और अच्छे से मिक्स करें. यह चटनी पूरी, पराठा, दाल-चावल, ग्रिल्ड सैंडविच या पकोड़ों के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है. इसे ठंडी या रूम टेम्परेचर पर परोसें|
5. गुड़ की जगह ब्राउन शुगर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह चटनी फ्रिज में 4-5 दिन तक सुरक्षित रखी जा सकती है. तीखा स्वाद चाहें तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं|
Tags:    

Similar News