Besan Muffin Recipe: तैयार करें स्वादिष्ट बेसन मफिन, जानें आसान तरीका

Update: 2026-02-28 06:36 GMT
Besan Muffin Recipe: यह रेसिपी खास इसलिए है क्योंकि इसमें मैदा और अंडे का उपयोग नहीं किया गया है. यानी यह पूरी तरह एगलेस और ग्लूटेन-फ्री है. हल्की मिठास, इलायची की खुशबू और मुलायम टेक्सचर इसे चाय के साथ परफेक्ट स्नैक बना देता है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप इस आसान रेसिपी से घर पर ही बेसन मफिन बना सकते हैं|
बेसन मफिन रेसिपी बनाने के लिए सामग्री :
बेसन – 1½ कप
पिसी हुई चीनी – ¾ कप
मक्खन (नरम) – ½ कप
दही – 1 कप
बेकिंग पाउडर – 1¼ छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – 1 छोटा चम्मच
इलायची पाउडर – एक चुटकी
वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
चॉकलेट गनाश या बटरक्रीम सजावट के लिए
कैसे करें तैयार :
ओवन प्रीहीट करें – 180°C पर ओवन को पहले से गरम कर लें.
मक्खन और चीनी फेंटें – एक बाउल में नरम मक्खन और पिसी चीनी को अच्छी तरह फेंटें, जब तक मिश्रण हल्का और क्रीमी न हो जाए.
दही और वनीला मिलाएं – अब इसमें दही और वनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिक्स करें.
सूखी सामग्री छानें – दूसरे बाउल में बेसन, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और इलायची पाउडर को छान लें.
बैटर तैयार करें – सूखी सामग्री को धीरे-धीरे गीले मिश्रण में मिलाएं और स्मूद बैटर तैयार करें. ध्यान रखें, ज्यादा न फेंटें.
मोल्ड में भरें – मफिन ट्रे को ग्रीस करें और उसमें बैटर भर दें.
बेक करें – 20–22 मिनट तक बेक करें. टूथपिक डालकर चेक करें, अगर साफ बाहर आए तो मफिन तैयार हैं.
ठंडा करके सजाएं – ठंडा होने पर चाहें तो ऊपर से चॉकलेट गनाश या बटरक्रीम लगाकर सजाएं|
Tags:    

Similar News