Raw Banana Tikki Recipe: मिनटों में बनाएं कच्चे केले की सुपर क्रिस्पी और हेल्दी टिक्की

Update: 2025-09-21 02:55 GMT
Raw Banana Tikki Recipe: यह कच्चे केले की टिक्की सेहत और स्वाद दोनों में जबरदस्त होती है. यह अंदर से मुलायम और बाहर से सुपर क्रिस्पी होती है और इसे बनाना भी बेहद आसान है. तो चलिए जानते हैं इस सुपर क्रिस्पी और हेल्दी कच्चे केले की टिक्की को मिनटों में बनाने का तरीका|
2 कच्चे केले (उबले हुए)
1 बड़ा आलू (उबला हुआ)
1 चम्मच सेंधा नमक (या स्वादानुसार)
½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 चम्मच जीरा पाउडर (भुना हुआ)
1 चम्मच नींबू का रस
बारीक कटा हरा धनिया
तेल या घी (तलने के लिए)
बनाने की विधि:
सबसे पहले उबले हुए कच्चे केले और आलू को एक बड़े कटोरे में अच्छी तरह मैश कर लें. ध्यान रखें कि इसमें कोई गांठ न रहे.
अब इस मिश्रण में सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर, कटी हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें.
अपने हाथों को हल्का सा तेल लगाकर चिकना करें और मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्कियां बना लें.
एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा सा तेल या घी गरम करें. आंच को मध्यम रखें.
तैयार की गई टिक्कियों को पैन में रखें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें|
Tags:    

Similar News