Raw Banana Pakora: सबको पसंद आएंगे ये कच्चे केले के पकौड़े, चाय के साथ परोसें

Update: 2026-02-06 06:56 GMT
Raw Banana Pakora: अगर आप आलू और प्याज से हटकर कुछ बनाने का सोच रहे हैं तो कच्चे केले से पकौड़े को तैयार कर सकते हैं. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट ये पकौड़े खाकर आपको मजा आ जाएगा. चाय के साथ या शाम की हल्की भूख मिटाने के लिए ये पकौड़े स्नैक्स के तौर पर अच्छा ऑप्शन है. कच्चे केले के पकौड़े को आप अपनी पसंदीदा चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं कच्चे केले के पकौड़े बनाने की रेसिपी|
कच्चे केले के पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
कच्चा केला- 2-3
बेसन- 1 कप
नमक- स्वादानुसार
चावल का आटा- 3 बड़े चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
पानी- जरूरत के अनुसार
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
तेल- जरूरत के अनुसार
कच्चे केले के पकौड़े को कैसे तैयार करें?
कच्चे केले के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे केले छील लें और पतले-पतले स्लाइस में काट लें.
अब आप एक बाउल में बेसन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और चावल का आटा डाल दें.
इसके बाद आप अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते घोल तैयार कर लें.
कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें.
अब केले के स्लाइस को घोल में अच्छे से लपेट लें. इसके बाद गर्म तेल में डालकर फ्राई कर लें. जब पकौड़े अच्छे से पक जाए और क्रिस्पी हो जाए तब आप इसे प्लेट में निकाल लें. इसी तरीके से आप सारे पकौड़े तैयार कर लें. गरमा-गरम पकौड़े को सर्व करें|
Tags:    

Similar News