Raw Banana Kofta: झटपट त्यार करें स्वादिष्ट रेसिपी

Update: 2025-06-21 01:09 GMT
Raw Banana Kofta: वैसे तो यह डिश किसी पार्टी या खुशी के मौके पर बनाने के हिसाब से शानदार विकल्प है लेकिन आप इसे आम दिनों के लिए भी चुन सकते हैं। आस-पड़ौस के लोगों को भी इसके स्वाद से रूबरू कराएंगे तो वे आपके मुरीद हुए बिना नहीं रह पाएंगे। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसे रोटी, पराठे और चावाल के साथ सर्व करें। इसके साथ नारियल की चटनी भी परोसी जा सकती है।
सामग्री (Ingredients)
4 कच्चे केले
2 टमाटर
1 बारीक कटा प्याज
2-3 हरी मिर्च
आधा छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
आधा छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटी चम्मच अदरक
1 छोटी चम्मच कसूरी मेथी
2 टेबल स्पून बेसन
तेल
हरा धनिया
जीरा
गरम मसाला पाउडर
नमक
- सबसे पहले कच्चे केलों को अच्छी तरह धो लें और मोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में या कुकर में 1 कप पानी डालकर गरम करें और इन टुकड़ों को उसमें डाल दें।
- अब एक सीटी लगने दें। अब पैन या कुकर का ढक्कन हटाएं और केले के टुकड़ों को बाहर निकाल लें। अब इन टुकड़ों को छीलकर मसल लें।
- इसके बाद इसमें बेसन, लाल मिर्च पाउडर, नमक, कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, धनिया और गरम मसला मिलाकर अच्छी तरह मिला लें।
- हथेली पर थोड़ा तेल लगाएं और कोफ्ते का मिश्रण लेकर गोले बना लें। इन कोफ्तों को एक प्लेट में रख लें। अब एक कड़ाही में तेल गरम कर लें।
- तेल में कोफ्ते तल लें। गोल्डन ब्राउन होने पर प्लेट में निकाल लें। अब एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालें और हींग-जीरे का तड़का लगाएं।
- अब इसमें टमाटर पीसकर डाल दें। टमाटर पकने के बाद इसमें हल्दी-लाल मिर्च पाउडर डालें और थोड़ा दही भी डाल दें।
- इसके बाद इसमें कोफ्ते डालें। ऊपर से गरम मसाला छिड़कें और हरे धनिये की पत्तियां डालें। इसे परोसकर रोटियों के साथ खाएं।
Tags:    

Similar News