Rajma Kebab : अगर आप रोज-रोज एक जैसे नाश्ते से बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी, टेस्टी और प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं, तो ट्राइ करें राजमा कबाब रेसिपी (Rajma Kebab Recipe) . राजमा प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और कई अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत है| इससे से बने ये कबाब आपको बेहतरीन स्वाद के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य भी देता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ये कबाब सभी को पसंद आते हैं. इन्हें चाय के साथ, लंचबॉक्स में या फिर पार्टी स्टार्टर की तरह भी सर्व किया जा सकता है|
सामग्री लिस्ट:
उबला हुआ राजमा – 1 कप
उबला आलू – 1 बड़ा
प्याज़ – 1 (बारीक कटा)
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी)
चाट मसाला – 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
गरम मसाला – ½ चम्मच
धनिया पत्ती – 2 चम्मच
ब्रेडक्रम्स – ½ कप
नमक – स्वादानुसार
तेल – shallow fry के लिए
विधि :
सबसे पहले उबले हुए राजमा को मिक्सर में हल्का दरदरा पीस लें.
इसे एक बड़े बाउल में निकालकर इसमें उबला आलू मैश करें.
प्याज़, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
अब मिश्रण में ब्रेडक्रम्स मिलाकर एक टिक्की जैसा सॉफ्ट डो तैयार करें.
हाथ पर हल्का तेल लगाकर गोले बनाएं और कबाब की शेप दें.
पैन गर्म करें और हल्के तेल में इन कबाबों को दोनों तरफ से गोल्डन और क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई करें.
चाहें तो एयर फ्रायर या ओवन में भी इन्हें हेल्दी तरीके से क्रिस्पी बनाया जा सकता है.