Rajma Aloo Sabji: पराठे और चावल के साथ बनाएं स्पेशल राजमा आलू की सब्जी

Update: 2026-01-30 05:27 GMT
Rajma Aloo Sabji: राजमा आलू की सब्जी खाने में बहुत टेस्टी और मजेदार लगती है, इसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. ये स्पेशल डिश रोजाना से लेकर खास मौके पर बनाना भी बेस्ट ऑप्शन है. आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी|
राजमा आलू की सब्जी बनाने के लिए सामग्री :
राजमा (उबला हुआ) – 1 कप
आलू – 2 (कटे हुए)
प्याज – 1 बारीक कटा
टमाटर – 2 (पेस्ट बनाए हुए)
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 1
तेल – 2 बड़े चम्मच
जीरा – आधा चम्मच
हल्दी – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
धनिया पाउडर – आधा चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
कसूरी मेथी – 1 चम्मच
हरा धनिया – सजाने के लिए
राजमा आलू की सब्जी बनाने की विधि क्या :
अगर राजमा कच्चा है तो उसे रातभर भिगोकर प्रेशर कुकर में 4–5 सीटी तक उबाल लें.
राजमा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद आप इसमें कटे हुए आलू डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें. अब इसे तेल में जीरा डालें, फिर प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और 1 मिनट भूनें. अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालें. फिर पेस्ट बनाए हुए टमाटर डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक पकाएं. अब आप उबला हुआ राजमा और फ्राई किए आलू डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
अब थोड़ा पानी डालकर इसे 10 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. लास्ट में ऊपर से गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें. हरा धनिया डालकर इसे बंद कर दें.
अब तैयार हुई राजमा आलू की सब्जी को गरमा-गरम चावल या पराठे के साथ सर्व करके खाए|
Tags:    

Similar News