Rajgira Sheera: आम दिनों में भी इस मिठाई से सबको करें खुश

Update: 2025-04-25 03:27 GMT
Rajgira Sheera: वैसे तो यह व्रत के लिए एक शानदार विकल्प है, लेकिन आम दिनों में भी इसका लुत्फ उठाया जाए तो कोई बुराई नहीं है। इस मौसम में अगर व्रत आ जाए तो भी राजगिरा का शीरा आजमाया जा सकता है। इस तपती गर्मी में अगर खाने का ख्याल ना रखा जाए तो कई बार लो एनर्जी महसूस होने लगती है। आप एनर्जेटिक बने रहना चाहते हैं तो इस डिश पर भरोसा जताएं। इसका स्वाद लाजवाब होता है, जिससे हर कोई इसे खाना पसंद करता है।
सामग्री (Ingredients)
राजगिरा आटा
घी
शक्कर
दूध
किशमिश
सूखे मेवा
किशमिश
- शीरा बनाने के लिए सबसे पहले दूध को अच्छे से उबाल लें और एक कड़ाही में घी गरम करें।
- घी गरम होने के बाद इसमें राजगिरा का आटा डालें और इसे अच्छे से सेक लें।
- इस आटे को सेकने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा।
- बस 7 से 10 मिनट के अंदर ही इसमें से भीनी खुशबू आने लगेगी।
- ध्यान रखें की आंच को धीमा रखना है। अब इसमें उबला दूध डालें।
- इसे डालते समय अच्छे से चलाते रहें। 4 से 5 मिनट के बाद इसमें शक्कर मिलाएं।
- अब इसे घुलने दें। फिर इसमें किशमिश, सूखे मेवा और इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। तैयार है राजगिरा का शीरा।
Tags:    

Similar News