Ragi Chocolate Brownie: लंच बॉक्स और स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट रागी चॉकलेट ब्राउनी

Update: 2026-02-06 01:23 GMT
Ragi Chocolate Brownie: रागी का न्यूट्रिशन, गुड़ की मिठास और डार्क चॉकलेट्स का जबरदस्त स्वाद इसे बच्चों से लेकर बड़ों का फेवरेट बना देता है. जब आप इस ब्राउनी को खाते हैं तो सिर्फ आपकी क्रेविंग नहीं मिटती, आपके शरीर को जरूरी फाइबर और आयरन भी मिलता है. तो चलिए जानते हैं रागी चॉकलेट ब्राउनी बनाने की आसान और हेल्दी रेसिपी|
रागी चॉकलेट ब्राउनी बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
रागी आटा – 1 कप
कोको पाउडर – 2 बड़े चम्मच
गुड़ या ब्राउन शुगर – आधा कप या फिर स्वाद के अनुसार
डार्क चॉकलेट – 50 ग्राम, कट कर लें
अंडा – 2 , अगर वीगन वर्जन चाहिए तो फ्लैक्ससीड या केले का पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं
दही – एक चौथाई कप
वेनिला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
बेकिंग पाउडर – आधा छोटा चम्मच
नमक – एक चुटकी
घी या तेल – 2 बड़े चम्मच
रागी चॉकलेट ब्राउनी बनाने की रेसिपी:
रागी चॉकलेट ब्राउनी बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें. अब ब्राउनी टिन को हल्का घी या तेल लगाकर तैयार कर लें और थोड़ा रागी आटा छिड़क दें ताकि ब्राउनी चिपके नहीं.
इसके बाद एक बड़े बर्तन में रागी आटा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और नमक अच्छे से मिलाएं. ऐसा करने से ब्राउनी को सही टेक्सचर और स्वाद मिलेगा.
अब एक दूसरे बर्तन में अंडा, दही, घी/तेल, गुड़ और वेनिला एसेंस मिलाकर फेंटें. इस बात का ख्याल रखें कि गुड़ पूरी तरह घुल जाए और मिश्रण स्मूद हो जाए.
अब धीरे-धीरे गीली सामग्री को सूखी सामग्री में डालें और अच्छे से मिलाएं. इस बात का ख्याल रखें कि मिश्रण ज्यादा पतला या गाढ़ा न हो. लास्ट में कटी हुई डार्क चॉकलेट डालकर हल्के हाथ से मिलाएं.
अब इस मिश्रण को तैयार टिन में डालें और 25 से 30 मिनट तक बेक करें. इसे बीच-बीच में टूथपिक से चेक करते रहें. अगर टूथपिक साफ बाहर आए तो ब्राउनी तैयार है.
अब ब्राउनी को ओवन से निकालकर ठंडा होने दें और फिर उसे छोटे छोटे टुकड़ों में काटें. आप अगर चाहें तो ऊपर से थोड़ी और चॉकलेट या ड्राई फ्रूट्स से डेकोरेशन कर सकते हैं|
Tags:    

Similar News