Mooli Cutlet : सर्दियों के मौसम में ब्रेकफास्ट से लेकर लंच तक आप मूली से बनी कई सारी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. वैसे तो आपने मूली के पराठे समेत इससे बनी कई सारी चीजें खाई होंगी लेकिन मूली का कटलेट नहीं खाया होगा. इस कटलेट को आप शाम की चाय के साथ खा सकते हैं. इस स्नैक्स का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को बहुत पसंद आता है. बिना देर किए जानते हैं टेस्टी मूली कटलेट बनाने के रेसिपी|
मूली कटलेट बनाने की सामग्री:
मूली – 2 कप (कद्दूकस)
आलू – 2 मीडियम साइज (उबले हुए)
अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस)
धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी)
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
ब्रेड क्रम्ब्स – 1/2 कप
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)
जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल
मूली कटलेट बनाने की विधि:
इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले मूली को कद्दूकस करके उसका पानी अच्छे से निचोड़ लें.
फिर एक बड़े बाउल में कद्दूकस की हुई मूली, मैश किए हुए आलू, ब्रेड क्रम्ब्स, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती और बाकी बचे सभी मसालों को डाल लें.
इसके बाद आप इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर आटे की तरह गूंध लें.
अब हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर कटलेट के शेप में टिक्की बनाकर तैयार कर लें.
फिर आप कढ़ाई में तेल गर्म करके इसमें इन कटलेट को एक-एक करके डीप फ्राई कर लें.
लीजिए आपके टेस्टी मूली के कटलेट तैयार हो चुके हैं.
इसे आप धनिया-पुदीना की चटनी या फिर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं|