Radish Cutlet :सर्दियों के मौसम में मूली का इस्तेमाल परांठे और सलाद के रूप में खूब किया जाता है. लेकिन क्या आपने कभी मूली के कटलेट ट्राई किए हैं? मूली के कटलेट एक अनोखी और स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे चाय के साथ स्नैक्स में खाया जा सकता है. साथ में धनिया-पुदीना की चटनी (Dhaniya Pudina Chutney) इसका स्वाद और बढ़ा देती है. आइए जानें मूली के कटलेट (Radish Cutlet) और उसकी चटनी बनाने की आसान रेसिपी.
मूली के कटलेट की सामग्री:
मूली (कद्दूकस की हुई) – 2 कप
उबले हुए आलू – 2 मीडियम साइज
ब्रेड क्रम्ब्स – 1/2 कप
हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – 2
अदरक (कद्दूकस किया हुआ) – 1 टीस्पून
धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई) – 2 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
जीरा पाउडर – 1/2 टीस्पून
अमचूर पाउडर – 1/2 टीस्पून
गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
मूली को कद्दूकस कर लें और उसका पानी अच्छे से निचोड़ लें.
एक बड़े बाउल में कद्दूकस की हुई मूली, मैश किए हुए आलू, ब्रेड क्रम्ब्स, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती और सभी मसाले डालें.
मिश्रण को अच्छे से मिलाकर आटे की तरह गूंध लें.
हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर कटलेट के शेप में टिक्की बना लें.
कढ़ाई में तेल गर्म करें और टिक्कियों को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई या शैलो फ्राई करें.
कटलेट को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल हट जाए|