Mooli Dhaniya Tamatar Chutney: मूली, धनिया और टमाटर से झटपट तैयार करें स्वाद से भरपूर चटनी

Update: 2026-02-06 01:31 GMT
Mooli Dhaniya Tamatar Chutney: सर्दियों के मौसम में आप मूली धनिया टमाटर चटनी को ट्राई कर सकते हैं. ये चटपटी चटनी खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है. इसे बनाने के लिए ज्यादा समय या सामग्री की जरूरत नहीं है. बस कुछ आसान स्टेप्स में आप इसे तैयार कर सकते हैं. गरमा-गरम पराठे, चीला और चावल-दाल के साथ आप इसे खा सकते हैं. आप चाहें तो स्नैक्स के साथ भी इसे सर्व कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मूली धनिया टमाटर चटनी को तैयार करने का तरीका|
मूली धनिया टमाटर चटनी बनाने के लिए सामग्री :
मूली- 1
टमाटर- 2
धनिया पत्ती- 1 कप
हरी मिर्च- 1-2
अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
लहसुन की कलियां- 3 से 4
नमक- स्वादानुसार
पानी- जरूरत के अनुसार
मूली धनिया टमाटर चटनी को कैसे करें तैयार
मूली धनिया टमाटर चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आप मूली को अच्छे से धो लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब आप टमाटर को भी पानी से धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. हरी मिर्च को भी काटकर तैयार कर लें.
अब मिक्सी जार में मूली, टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन की कलियां और अदरक को डाल दें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर बारीक पीस लें. चटनी को आप एक बर्तन में निकाल लें.
अब इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इस तरह से आप आसानी से मूली धनिया टमाटर चटनी को बना सकते हैं|
Tags:    

Similar News