Quick Dinner Recipe: समय नही होता है और जल्दबाजी में कुछ स्वादिष्ट खाना बना नही पाते है। अब रोजाना वहीं सेम चीज खाकर सभी बोर हो जाते है। सभी को कुछ नया ट्राई करने का मन करता है। खासकर तब जब पूरे दिन ऑफिस में काम करके रात में घर आते है। तब लगता है, कुछ टेस्टी खाना मिल जाए। इसलिए अब आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नही पड़ेगी। आज हम आपके लिए झटपट बनने वाली कुछ रेसिपीज लेकर आए है, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते है, तो चलिए जानते है रेसिपी के बारे में।
टोस्ट के साथ मसाला आमलेट
सामग्री
4 स्लाइस ब्रेड
4 अंडे
1 कप बारीक कटा हुआ प्याज
1 कप बारीक कटा हुआ टमाटर
6- 7 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
आधा कप बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
तेल आवश्यकतानुसार
बनाने का तरीका
टोस्ट मसाला आमलेट बनाने के लिए सबसे पहले अंडे को एक कटोरी में फोड़ लें।
फिर इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, धनिया पत्ती, नमक, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला डालकर फेंट लें।
अब एक पैन में थोड़ा- सा तेल गर्म करें। फिर इसमें फेंटे हुए अंडे को डाल दें।
फिर इस पर ब्रेड के स्लाइस डाल दें। जब ऑमलेट एक तरफ से पक जाएं, तो ब्रेड के साथ आमलेट को दूसरी तरफ से सेंक लें।
तैयार है आपका टोस्ट मसाला आमलेट। आप इसे ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक किसी भी समय खा सकते है।