Protein Rich Seeds: शरीर की हर कोशिका के निर्माण से लेकर मांसपेशियों की मजबूती, हार्मोनल संतुलन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखने तक, प्रोटीन अहम भूमिका निभाता है। जब प्रोटीन के स्रोतों की बात आती है, तो अधिकतर लोग मांसाहारी भोजन या डेयरी उत्पादों पर निर्भर करते हैं।
वहीं, शाकाहारी और वीगन डाइट फॉलो करने वाले अक्सर चिया सीड्स को प्रोटीन का एक मुख्य स्रोत मानते हैं, और इसमें कोई संदेह नहीं कि यह एक बेहतरीन विकल्प है। हालांकि, प्रकृति ने हमें ऐसे कई और छोटे, लेकिन बेहद शक्तिशाली विकल्प दिए हैं जो प्रोटीन से भरपूर होने के साथ-साथ अन्य आवश्यक पोषक तत्वों का भी खजाना हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही चार विकल्पों के बारे में जानते हैं।
भांग के बीज:
भांग के बीज प्रोटीन का शानदार स्रोत हैं। 100 ग्राम भांग के बीज में लगभग 31-33 ग्राम प्रोटीन होता है, जो शाकाहारी लोगों के लिए मांस का बेहतरीन विकल्प है। इनमें सभी 9 आवश्यक अमीनो एसिड्स मौजूद होते हैं, जो मांसपेशियों के विकास और एनर्जी लेवल को बढ़ाने में मदद करते हैं।
कद्दू के बीज:
कद्दू के बीज, जिन्हें पेपिटास भी कहते हैं, प्रोटीन का पावरहाउस माना जाता हैं। 100 ग्राम कद्दू के बीज में लगभग 24-25 ग्राम प्रोटीन होता है। इनमें जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों, इम्यूनिटी और पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं। कद्दू के बीज खाने से नींद की गुणवत्ता सुधरती है, क्योंकि इनमें ट्रिप्टोफैन होता है, जो मेलाटोनिन हार्मोन को बढ़ाता है। इन्हें भूनकर स्नैक के रूप में, सलाद में या स्मूदी में डालकर खा सकते हैं।
सूरजमुखी का बीज प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं, जिनमें 100 ग्राम में लगभग 21 ग्राम प्रोटीन होता है। इसमें विटामिन ई, सेलेनियम और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो त्वचा, बालों और हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। सूरजमुखी का बीज कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इन्हें भूनकर या कच्चा सलाद, ओट्स या दही में मिलाकर खाया जा सकता है।
तिल के बीज:
तिल के बीज, जो सफेद और काले दोनों रूपों में उपलब्ध हैं, प्रोटीन से भरपूर होते हैं। 100 ग्राम तिल में लगभग 18 ग्राम प्रोटीन होता है। इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी भी पाए जाते हैं, जो हड्डियों और हार्मोनल संतुलन के लिए जरूरी हैं। तिल का तेल और बीज पाचन को बेहतर बनाते हैं और अर्थराइटिस के दर्द से राहत दिलाते हैं।
Tags: