Potato Papad: जब मन करे तब लें इस टेस्टी डिश का मजा

Update: 2025-02-23 01:11 GMT
Potato Papad: अगले महीने होली है। ऐसे में आप इस त्योहार के लिए यह शानदार डिश तैयार कर सकते हैं। घरवालों को तो ये पसंद आएंगे ही, साथ ही मेहमानों के मन में भी इसका स्वाद बस जाएगा। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि का पालन कर इस डिश को आराम से तैयार कर सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
1 किलो आलू
आधी छोटी चम्मच मिर्च
1 चम्मच जीरा
2 टेबल स्पून सरसों का तेल
स्वादानुसार नमक
- सबसे पहले आलू को धोकर नरम होने तक अच्छी तरह कुकर में उबाल लें। अब आलू को ठंडाहोने के बाद छीलकर एकदम बारीक कद्दूकस कर लें।
- कद्दूकस किए आलू में नमक, मिर्च और जीरा मिल लें। मिश्रण को अब अच्छी तरह से हाथ पर तेल लगाते हुए आटे के जैसा गूंथ लें।
- अब हाथ पर तेल लगाकर आलू से लोई जैसी बनाकर किसी प्लेट में रख लें। सारे गोले एक जैसे बनाकर थाली में रखते जाएं।
- अब एक 1x2 फुट की एक मोटी और बड़ी सी पारदर्शी पॉलीथिन लें और पापड़ सुखाने के लिए एक भी एक बड़ा कपड़ा या पॉलीथिन लें।
- पापड़ सुखाने के लिए पॉलीथिन को धूप में किसी कपड़े के ऊपर बिछा दें और चारों ओर कोई भारी सामान रख दें, जिससे पॉलीथिन उड़े नहीं।
- अब मोटी सी पॉलीथिन को चकले पर रखें. इसके आधे हिस्से में आलू की लोई रखें। फिर दूसरे हिस्से को आलू के ऊपर रखें और हल्के हाथ या बेलन से इसे बेल लें।
- अब बेले हुए पापड़ के ऊपर लगी पॉलीथिन शीट हटा लें और पापड़ को सुखाने वाली पॉलीथिन शीट पर पलट दें। पापड़ बेलते वक्त तेल का इस्तेमाल जरूर करें।
- इससे पापड़ को पलटने में आसानी होती है। अब पापड़ को सुखाने वाली पॉलीथिन शीट पर चिपका दें और ऊपर से बेलने वाली पॉलीथिन को हटा लें।
- इसी तरह सारे पापड़ बेल लें और शीट पर डालते जाएं। अब पापड़ को धूप में करीब 3-4 घंटे तक सूखने दें। अगर पापड़ गीले होंगे तो पलटने पर टूट सकते हैं।
- पापड़ जब अच्छी तरह सूख जाएंगे तो आसानी से पॉलीथिन से हट जाएंगे। सूखे पापड़ इकट्ठा कर लें और किसी बर्तन में भरकर रख लें। पापड़ रोस्ट या फ्राई करके खा सकते हैं।
Tags:    

Similar News