Potato Juice for Wrinkles: आलू के रस में विटामिन बी6 और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ ही स्किन टोन सुधारने में भी कारगर साबित हो सकता है। तो आइए, जानते हैं झुर्रियों को हटाने के लिए कैसे करें आलू के रस का इस्तेमाल-
आलू का रस और हल्दी
आप अपने चेहरे की झुर्रियों और फाइन लाइंस से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आलू के रस में हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 चम्मच आलू के रस में हल्दी मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। अगर आप सप्ताह में 1-2 बार आलू के रस में हल्दी मिलाकर लगाएंगे, तो इससे एजिंग के लक्षणों से निजात मिल सकता है। हल्दी टैनिंग को भी दूर करता है
एजिंग के लक्षणों को दूर करने के लिए आप आलू के रस में टमाटर का रस मिलाकर लगा सकते हैं। आप आलू के रस में 1 चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें। आलू और टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। आलू के रस में टमाटर का रस मिलाकर लगाने से मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है।
आलू का रस और शहद
चेहरे की झुर्रियां या फाइन लाइंस मिटाने के लिए आप आलू के रस में शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 चम्मच आलू का रस लें। इसमें थोड़ा-सा शहद मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। आलू के रस में शहद मिलाकर लगाने से झुर्रियां दूर होंगी। इससे त्वचा पर भी निखार आएगा।
आलू का रस और दूध
अगर आपके चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस हैं, तो आप आलू के रस में दूध मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप आलू के रस में दूध और ग्लिसरीन मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद त्वचा पर लगा लें। आप इसे चेहरे पर सप्ताह में एक से दो बार लगा सकते हैं। आप आलू के रस में दूध मिलाकर लगाएंगे, तो इससे झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
Tags: