Potato Chips Recipe: आलू के चिप्स बनाने की झटपट विधि

Update: 2025-03-01 02:28 GMT
Potato Chips Recipe: इस चिप्स को तैयार करने में न तो आपको ज्यादा समय लगेगा और न ही आपके ज्यादा पैसे खर्च होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं इंस्टेंट चिप्स बनाने का तरीका।
इंस्टेंट आलू के फलाहारी चिप्स बनाने का सामान
2 बड़े आलू
सेंधा नमक
काली मिर्च पाउडर
देसी घी या मूंगफली का तेल (तलने के लिए)
बनाने की विधि:
आलू के टिप्स को बनाना काफी आसान है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले आलू की स्लाइस तैयार करनी चाहिए। इसके लिए सबसे पहले आलुओं को अच्छे से धोकर छील लें। आलुओं को धोकर स्लाइसर की मदद से पतली-पतली चिप्स काट लें।
अब इन कटे हुए आलू को ठंडे पानी में थोड़ी देर के लिए भिगोकर रखें। जब स्टार्च निकल जाए तो फिर इसे छलनी में डालकर पानी निकाल दें। इसे एक से दो बार अच्छी तरह से धो लें और कपड़े से सुखा लें।
जब ये पूरी तरह से सूख जाएं तो एक कढ़ाही में मूंगफली का तेल या देसी घी गर्म करें। जब तेल मध्यम गर्म हो जाए, तो उसमें आलू की स्लाइस डालें। धीमी आंच पर हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
तले हुए चिप्स को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए। फिर आखिर में चिप्स पर सेंधा नमक और काली मिर्च छिड़कें और इसे अच्छे से मिला लें। अब इन्हें एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके कई दिनों तक खा सकते हैं
Tags:    

Similar News