इन राशि के लोगों में संगीत के प्रति होती है दिवानगी

संगीत हर किसी को प्यारा है।

Update: 2021-07-18 14:32 GMT

संगीत हर किसी को प्यारा है। कभी फुर्सत के क्षणों में तो गम या खुशी में अलग-अलग लय व ताल के साथ लोग गाने सुनते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनके लिए संगीत या म्यूजिक उनकी जिंदगी होता है। ऐसे लोग सोते जागते, उठते-बैठते संगीत सुन सकते हैं। कभी-कभी तो काम करते-करते गाना सुनना पसंद करते हैं ताकि इनका ध्यान कहीं और न चला जाए। आज हम आपको ऐसी ही पांच राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके जातक म्यूजिक के सबसे ज्यादा दीवाने होते हैं।

कर्क राशि
चंद्रमा की स्वामित्व वाली कर्क राशि के लोग गाने सुनने के बहुत ज्यादा शौकीन माने जाते हैं। इस राशि वालों को जब भी टाइम मिलता है तो यह कुछ गुनगुनाने लगते हैं या फिर गाने सुनने लगते हैं। बेवजह लोगों के साथ वक्त जाया करने की बजाए इस राशि के लोग म्यूजिक के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। इससे इधर-उधर की बातों में इनका ध्यान कम लगता है और अपने आप में मस्त रहते हैं।
कन्या राशि
इस राशि के लोग बुध के स्वामित्व के अंतर्गत आते हैं। इन लोगों में कार्य के प्रति निष्ठा देखी जाती है और जब भी इन्हें काम में थकान महसूस होती है तो यह म्यूजिक की ओर भागते हैं। खाली पलों में यह अलग-अलग भाषाओं के गाने सुनने पसंद करते हैं। हालांकि इनकी एक खास बात यह होती है कि इनका जो प्रिय सिंगर होता है वह आजीवन बदलता नहीं है।
तुला राशि
इस राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है तो स्वाभाविक ही है कि इनमें कला के प्रति रुझान देखा जाता है। इन्हें गाने गाना और वाद्ययंत्र बजाना बहुत पसंद आता है। इस राशि से संबंधित लोग कला के क्षेत्र में अपना करियर बनाने में भी सफल रहते हैं। इस राशि वालों को अक्सर गुनगुनाते हुए देखा जा सकता है।
धनु राशि
इस राशि के जातक अपने गम को भुलाने और खुशी को बांटने के लिए नगमों का सहारा लेते हैं। जब यह परेशान होते हैं तो आप इन्हें गुनगुनाते पा सकते हैं। इसके साथ ही म्यूजिक की अच्छी समझ होने के कारण इस राशि वाले लोग जीवन में कभी न कभी अपनी एक रचना प्रस्तुत करने की कोशिश करते हैं। म्यूजिक से ही यह अपनी जीवन की दिशा को आगे बढ़ाने में सफल होते हैं।
मकर राशि
इस राशि के लोगों को म्यूजिक की अच्छी समझ होती है। यह ज्यादातर स्लो म्यूजिक सुनना पसंद कर रहे हैं। अगर आपके घर के आसपास रोज गजल या क्लासिकल म्यूजिक की धुन सुनाई देती है तो समझ जाइए मकर राशि का कोई जातक आसपास रह रहा है। यह म्यूजिक को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं और कभी-कभी तो इस राशि के लोग म्यूजिक से ही इंस्पायर होते हैं।
Tags:    

Similar News

-->