घर पर ब्लड प्रेशर की जांच करते समय खास ध्यान दे
तनाव एक मानसिक विकार है। इस स्थिति में व्यक्ति अपने जीवन और कार्यों से निराश हो जाता है। व्यक्ति को लगता है कि सब कुछ खत्म हो गया है। कई मौके पर व्यक्ति मानसिक रूप से पूरी तरह बीमार हो जाता है। उसे अपनी भी सुध नहीं रहती है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोरोना महामारी के चलते लोगों की जीवनशैली पर व्यापक असर पड़ा है। इस वायरस के कहर के चलते शारीरिक और मानसिक सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ा है। विशेषज्ञों की मानें तो संक्रमित होने, जॉब छूटने और लंबे समय तक घरों में रहने की वजह से डिप्रेशन के मरीजों की संख्या में बड़ी तेजी से वृद्धि हुई है। तनाव कई बीमारियों का प्रमुख कारण हैं। इनमें एक बीमारी उच्च रक्तचाप है, जो मुख्यतः तनाव के चलते होती है। तनाव एक मानसिक विकार है। इस स्थिति में व्यक्ति अपने जीवन और कार्यों से निराश हो जाता है। व्यक्ति को लगता है कि सब कुछ खत्म हो गया है। कई मौके पर व्यक्ति मानसिक रूप से पूरी तरह बीमार हो जाता है। उसे अपनी भी सुध नहीं रहती है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो व्यक्ति को अंदर ही अंदर खोखला कर देती है। इसके लिए तनाव से बचने का हरसंभव प्रयास करें।