शुगर को कंट्रोल करने के लिए डाइट पर दे ध्यान
-बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में ओट्स भी फायदेमंद साबित होता है
मधुमेह एक लाइलाज बीमारी है। एक बार लग जाने के बाद ताउम्र साथ रहती है। यह बीमारी रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने से होती है। इसके मरीजों की संख्या में रोजाना बड़ी तेजी से इजाफा हो रहा है। विश्व मधुमेह संघ की मानें तो मधुमेह के मरीजों की संख्या सबसे अधिक भारत में है। इसके लिए भारत को मधुमेह बीमारी की राजधानी कहा जाता है। अगर आप भी मधुमेह के मरीज हैं, तो बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान दें। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज और योग जरूर करें। एक्सरसाइज में आप वॉकिंग, जॉगिंग, ब्रिस्क वॉकिंग, साइकिलिंग और स्विमिंग का सहारा ले सकते हैं। इसके अलावा, रोजाना इन चीजों का सेवन जरूर करें। आइए जानते हैं-
- अगर आप बढ़ते शुगर को कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो सेब के सिरके का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मधुमेह के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए रोजाना एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर सेवन करें। इससे आपको अवश्य फायदा मिलेगा।
-आप बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने के लिए दालचीनी का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए एक गिलास गुनगुने गर्म दूध में एक चम्मच दालचीनी मिलाकर सेवन करें।
-बढ़ते शुगर को कंट्रोल करने में ओट्स भी फायदेमंद साबित होता है। इसमें डायटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप में बहुत जल्द आराम मिलता है।
-मधुमेह के मरीजों के लिए अखरोट भी फायदेमंद साबित होता है। इसमें ट्रिप्टोफैन पाया जाता है जो मधुमेह में भी फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए रात में सोने से पहले रोजाना 1-2 अखरोट जरूर खाएं। इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।