Parwal Satay Recipe: मिनटों में बनने वाली परवल की सबसे यूनिक और टेस्टी रेसिपी

Update: 2026-02-09 02:28 GMT
Parwal Satay Recipe: यह एक यूनिक रेसिपी है जिसमें देसी सब्जियों का जबरदस्त कॉम्बिनेशन विदेशी फ्लेवर्स के साथ देखने को मिल जाता है. मसालों में मैरिनेट होकर और सीख में सिका हुआ जब यह डिश तैयार होता है तो सभी इसके फैन हो जाते हैं. खासकर जब यह मूंगफली की क्रीमी सॉस के साथ मिलता है तो बच्चों से लेकर बड़ों का भी फेवरेट बन जाता है. यह डिश सिर्फ दिखने में अट्रैक्टिव नहीं होती बल्कि इसका स्वाद भी उतना ही जबरदस्त होता है. आप इसे पार्टी स्टार्टर या फिर शाम की स्पेशल इवनिंग स्नैक के तौर पर मिनटों में तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं परवल साते बनाने की सबसे आसान रेसिपी|
परवल साते बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
परवल साते के लिए
परवल – 8 से 10 मीडियम साइज के
गाढ़ा दही – आधा कप
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हल्दी – एक चौथाई छोटा चम्मच
गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल – सेंकने के लिए
लकड़ी की सीखें – 6 से 8, पानी में भिगोई हुई
मूंगफली सॉस के लिए:
भुनी हुई मूंगफली – आधा कप
प्याज – 1 छोटा कटा हुआ
लहसुन – 2 कलियां
लाल मिर्च पेस्ट – आधा छोटा चम्मच
सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत के अनुसार
परवल साते बनाने की रेसिपी:
परवल साते बनाने के लिए सबसे पहले परवल को अच्छी तरह धोकर हल्का छील लें और लंबाई में मोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक बर्तन में दही, अदरक-लहसुन पेस्ट, सभी सूखे मसाले, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसमें कटे हुए परवल डालकर कम से कम 20 से 30 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें, ताकि मसाले अच्छी तरह अंदर तक समा जाएं|
इसके बाद भिगोई हुई लकड़ी की सीखों में मैरिनेट किया हुआ परवल सावधानी से पिरो लें. अब तवा गरम करें और थोड़ा सा तेल लगाकर सीखों को धीमी आंच पर चारों तरफ से गोल्डनऔर लाइट क्रिस्पी होने तक सेक लें. आप अगर चाहें तो इन्हें ओवन या ग्रिल में भी ग्रिल कर सकते हैं|
इसके बाद मिक्सी में भुनी हुई मूंगफली, प्याज़, लहसुन और थोड़ा सा पानी डालकर स्मूद पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को पैन में डालकर हल्की आंच पर पकाएं. इसके बाद इसमें लाल मिर्च पेस्ट, सोया सॉस, नमक और नींबू का रस डालें. जब यह सॉस गाढ़ा और क्रीमी हो जाए, तो गैस बंद कर दें|
गर्मागम परवल साते को प्लेट में सजाएं और ऊपर से मूंगफली सॉस डालें या साइड में डिप की तरह सर्व करें. इसके ऊपर से हरा धनिया या तिल छिड़कने से स्वाद और लुक दोनों और भी ज्यादा बढ़ जाता है|
Tags:    

Similar News