Parwal Ki Mithai: परवल की अनोखी मिठाई, जानें विधि

Update: 2025-07-05 06:48 GMT
Parwal Ki Mithai: अगर आप भी घर पर कुछ नया और अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको परवल की मिठाई की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
परवल की मिठाई बनाने की सामग्री :
परवल – 10 से 12 (हरे और ताजे)
पानी – 3 कप (परवल उबालने के लिए)
मीठा सोडा – आधा छोटा चम्मच (परवल नरम करने के लिए)
खोया/मावा – 1 कप
पिसी चीनी – आधा कप
इलायची पाउडर – आधा चम्मच
काजू, बादाम, पिस्ता – 7-8 (बारीक कटे हुए)
चीनी – 1 कप
पानी – आधा कप
केसर के धागे – 5-6
परवल की मिठाई बनाने की विधि :
सबसे पहले परवल को अच्छे से धोकर छील लें, अब इसे दो भाग में काटें और बीच से काटकर बीज निकाल दें.
अब एक पैन में 3 कप पानी गरम करें, फिर उसमें आधा चम्मच मीठा सोडा डालें. परवल को 5-6 मिनट तक उबालें, जिससे वे थोड़े नरम हो जाएं.
इसके बाद अब उबले हुए परवल को ठंडे पानी में डालें और फिर कपड़े पर सुखा लें.
अब एक कड़ाही में खोया को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून कर गैस बंद कर दें, फिर इसके ऊपर से इसमें
पिसी चीनी, इलायची पाउडर और कटे मेवे मिलाएं.
अब एक-एक परवल में तैयार खोया का मिश्रण डालें. फिर एक पैन में चीनी पानी डालकर चाशनी बनाएं.
फिर उसमें केसर के धागे डालें और चाशनी को अच्छे से गाढ़ा होने तक पकाएं.
अब भरे हुए परवल को चाशनी में 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें. फिर परवल को निकालकर प्लेट में सजाएं।
तैयार हुए परवल की मिठाई के ऊपर से आप चांदी का वर्क और कटे पिस्ता से गार्निश करें|
Tags:    

Similar News