पैरेंस टिप्स | अगर आपका बच्चा पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहा है और छोटी-छोटी चीजों में उलझ जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ स्मार्ट टिप्स अपनाकर आप उसे दोबारा फोकस में ला सकते हैं।

1. जबरदस्ती न करें, रुचि बढ़ाएं

बच्चे को पढ़ाई के लिए दबाव देने की बजाय उसमें रुचि बढ़ाने की कोशिश करें। पढ़ाई को खेल और एक्टिविटीज के साथ जोड़ें, ताकि वह इसे बोझ न समझे।

2. पढ़ाई का टाइम और माहौल सेट करें

  • एक फिक्स टाइम टेबल बनाएं, जिससे पढ़ाई की आदत बने।
  • स्टडी के लिए एक शांत और व्यवस्थित जगह बनाएं, जहां कम से कम डिस्ट्रैक्शन हो।

3. डिजिटल डिस्ट्रैक्शन कम करें

  • मोबाइल, टीवी और वीडियो गेम्स के इस्तेमाल को सीमित करें।
  • पढ़ाई के समय फोन और अन्य डिवाइस से दूरी बनाएं।

4. छोटे-छोटे ब्रेक दें

लंबे समय तक लगातार पढ़ाई करने से बच्चा बोर हो सकता है। 40-45 मिनट की पढ़ाई के बाद 5-10 मिनट का ब्रेक दें, जिससे उसका दिमाग फ्रेश हो जाए।

5. पढ़ाई को मजेदार बनाएं

  • किताबों के अलावा वीडियोज, पिक्चर्स और स्टोरी-टेलिंग से पढ़ाई कराएं।
  • कठिन विषयों को आसान बनाने के लिए प्रैक्टिकल एक्सांपल्स दें।

6. रिवार्ड सिस्टम अपनाएं

बच्चे को पढ़ाई के लिए मोटिवेट करने के लिए छोटे-छोटे इनाम दें। जैसे –

  • अच्छा पढ़ाई करने पर पसंदीदा गेम खेलने की इजाजत।
  • टॉपिक कंप्लीट करने पर उसकी पसंद का खाना।

7. बच्चे से बात करें और समझें

अगर बच्चा पढ़ाई में रुचि नहीं ले रहा है तो उससे शांत तरीके से बात करें और उसकी समस्या को समझने की कोशिश करें। हो सकता है कि वह किसी विषय को लेकर डरा हुआ या कंफ्यूज हो।

इन तरीकों को अपनाकर बच्चे का ध्यान फिर से पढ़ाई की ओर लगाया जा सकता है और उसका परफॉर्मेंस भी बेहतर होगा।


Tags: