Papaya Paratha Recipe: कच्चे पपीते से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता - पपीता पराठा
Papaya Paratha Recipe: कच्चे पपीते का पराठा न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि यह पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाने में मदद करता है। पपीता एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरपूर होता है और जब इसे पराठे के रूप में खाया जाता है, तो यह स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन बन जाता है।
कच्चे पपीते का पराठा बनाने की आसान रेसिपी:
कच्चे पपीते का पराठा बनाने की सामग्री:
कच्चा पपीता – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
गेहूं का आटा – 2 कप
हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
हरा धनिया – 2 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
अजवाइन – 1/2 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
हल्दी पाउडर – 1/2 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
गरम मसाला – 1/2 टीस्पून
तेल या घी – सेकने के लिए
कच्चे पपीते को छील लें और बीज निकालकर उसे कद्दूकस कर लें. उसके बाद कद्दूकस किए पपीते को हल्का सा निचोड़ लें ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए.
एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें कद्दूकस किया पपीता, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, अजवाइन, नमक, हल्दी, लाल मिर्च और गरम मसाला डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और आवश्यकतानुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें.
अब आटे से मध्यम आकार की लोई लें और बेलन से बेल लें. तवा गरम करें और पराठे को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेक लें. अब उस पर थोड़ा तेल या घी लगाकर दोनों तरफ से कुरकुरा और सुनहरा होने तक सेकें.
कच्चे पपीते के स्वादिष्ट पराठे को दही, अचार या हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें|
सेहत के फायदे:
पपीता पाचन तंत्र को सुधारता है.
यह पेट की समस्याओं में लाभकारी होता है.
इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है.
वजन घटाने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प|