Papad Recipe:इस विधि से तैयार करें पापड़ जो साल भर तक नहीं होंगे खराब

Update: 2025-02-17 04:29 GMT
Papad Recipe: सर्दियों के मौसम में नए आलू बाजार में आने लगते हैं और यही सही समय होता है घर पर स्वादिष्ट और कुरकुरे आलू पापड़ बनाने का। होली में कई तरह के स्नैक्स परोसे जाते हैं, जिसमें आलू के पापड़ पारंपरिक नाश्ते में शामिल है। घर में बने पापड़ न केवल शुद्ध होते हैं बल्कि सालभर तक खराब भी नहीं होते। अगर आप भी लंबे समय तक चलने वाले आलू पापड़ बनाना चाहते हैं, तो यह आसान विधि अपनाएं। यह विधि आसान होने के साथ ही पारंपरिक और पूरी तरह से प्राकृतिक है, जिससे आपके पापड़ बिना खराब हुए लंबे समय तक ताजे बने रहेंगे।
आलू पापड़ के लिए जरूरी सामग्री:
एक किलो नए आलू
आधा कप साबूदाना
नमक
हींग
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर।
आलू पापड़ बनाने की आसान विधि:
आलू उबालकर छिला निकालें, फिर अच्छी तरह से मैश कर लें।
3-4 घंटे भीगे साबूदाना तो पानी में उबालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
ठंडा होने पर इसे आलू के पेस्ट में मिला दें।
आलू में स्वादानुसार नमक, हींग और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं।
पापड़ फैलाने का तरीका:
एक प्लास्टिक शीट या सूती कपड़े को धूप में बिछाएं।
अब चम्मच की मदद से छोटे-छोटे गोल पापड़ के आकार में मिश्रण फैलाएं।
ध्यान रखें कि पापड़ ज्यादा मोटे न हों, वरना जल्दी नहीं सूखेंगे।
पापड़ों को तीखी धूप में 2-3 दिन तक सुखाएं, ताकि इनमें नमी न रहे।
जब पापड़ पूरी तरह से सूख जाएं और टूटने लगें, तो समझ लें कि वे तैयार हैं।
Tags:    

Similar News