Paneer Pakora Recipe: पनीर की सब्जी की जगह बनाएं कुरकुरे और गरमा गरम पकौड़े

Update: 2025-09-25 01:49 GMT
Paneer Pakora Recipe: पनीर से बनी रेसिपी तो आपने कई तरह की खाई होंगी, कभी सब्जी में, कभी स्वादिष्ट ग्रेवी में, कभी सैंडविच या रोल. ऐसे में आज हम आपके लिए लाए हैं एकदम अलग और खास डिश पनीर की क्रिस्पी पकौड़े. इसे बारिश की ठंडी फुहारों में, चाय के साथ या शाम के स्नैक्स टाइम में खाने का आनंद कई गुना बढ़ा देता है. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में बनाने का तरीका|
पनीर पकौड़े बनाने के लिए सामग्री :
पनीर – 200 ग्राम (टुकड़ों में कटा)
बेसन – 1 कप
चावल का आटा – 2 छोटे चम्मच
हल्दी पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर -½ छोटी चम्मच
गरम मसाला – ½ छोटी चम्मच
अजवाइन – ½ छोटी चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच (कटा हुआ)
पानी – लगभग ½ कप (घोल बनाने के लिए)
तेल – तलने के लिए
पनीर पकौड़े बनाने की विधि :
सबसे पहले एक बाउल में 1 कप बेसन और 2 छोटे चम्मच चावल का आटा डालें.
इसमें सारे मसाले और 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया डालें.
अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके लगभग आधा कप पानी डालें और गाढ़ा घोल तैयार करें.
इसके बाद पनीर के टुकड़ों को इस घोल में डुबोएं.
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और पनीर के टुकड़ों को डालकर सुनहरा कुरकुरा होने तक तलें.
तैयार हुए पकौड़े को टिश्यू पेपर पर निकालें और फिर इसे गरमा-गरम किसी चटनी के साथ सर्व करें|
Tags:    

Similar News