Paneer Kali Mirch Recipe: मसालों के अलावा कुछ नया, बनाएं लाजवाब पनीर काली मिर्च
Paneer Kali Mirch Recipe: अगर आप पनीर से कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो पनीर काली मिर्च की रेसिपी बना सकते हैं। इस रेसिपी को बनाकर डिनर या लंच में अपनी कुकिंग स्किल्स से लोगों को इम्प्रेस करें। तो आइए जानते हैं पनीर काली मिर्च बनाने की विधि
पनीर काली मिर्च बनाने के लिए सामग्री :
पनीर- 2 कप कटा हुआ
प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
अदरक- एक छोटा टुकड़ा
लहसुन- 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी
काली मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच स्वादानुसार
दही- आधा कप
तेल या घी
जीरा- आधा छोटा चम्मच
छोटी इलायची- 1-2
दालचीनी- एक छोटा टुकड़ा
कसूरी मेथी- 1 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
गरम मसाला- आधा चम्मच
पनीर काली मिर्च बनाने की विधि:
पनीर काली मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. आप इन्हें तवे पर हल्का सा सेंक लें और प्लेट में निकाल कर रख दें. अब एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. इसमें आप प्याज, अदरक और लहसुन को डालें. इसे आप अच्छे से फ्राई करें. इसमें हरी मिर्च और काजू को डालें और हल्का सा फ्राई करें. इसे ठंडा करें और पानी डालकर मिक्सी में पीस लें.
अब आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें तेल डालें. इसमें आप जीरा, छोटी इलायची, दालचीनी और तेज पत्ता को डालें. अब इसमें आप प्याज के पेस्ट को डालें और इसे अच्छे से फ्राई करें. इसे अच्छे से पकाएं. आप इसमें गरम मसाला को डालें और काली मिर्च के पाउडर को डालें. आप ताजे दही को फेंट लें. अब इस दही को आप को मिक्स करें और लगातार कम आंच पर इसे चलाते रहें. अब आप इसमें नमक, कसूरी मेथी और पनीर को अच्छे से मिक्स करें.
अब आप इसे दो से तीन मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. जब पनीर मसाले में अच्छे से मिक्स हो जाए तो आप इसमें आप धनिया के पत्तों को डालें|