Paneer Besan Cheela: फटाफट तैयार करें ये डिश

Update: 2025-08-09 03:29 GMT
Paneer Besan Cheela: यह स्वाद से भरपूर होता है। इसे फटाफट यानी कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है। कई बार सुबह नाश्ता बनाने के लिए ज्यादा वक्त नही होता है। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों की मांग किसी टेस्टी चीज की होती है। ऐसे में आप पनीर बेसन चीला पर भरोसा जता सकते हैं। यह आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित होगा। इसे बनाना बेहद आसान है। आपने अगर कभी इस रेसिपी को ट्राई नहीं किया है तो हमारे द्वारा बताई विधि का पालन कर अपनी हर मुश्किल आसान बनाएं।
सामग्री :
बेसन – 2 कप
पनीर कद्दूकस – 2 कप
हरी मिर्च – 3-4
चाट मसाला – 1 टी स्पून
अजवायन – 1/2 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2-3 टेबल स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में बेसन छान लें। इसके बाद हरी मिर्च और हरे धनिया के बारीक-बारीक टुकड़े काटकर बेसन में डाल दें और उन्हें अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद बेसन में अजवायन और चाट मसाल भी डालकर मिला दें। अब थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालते जाएं और बेसन का घोल तैयार कर लें।
- ध्यान रखें कि बेसन का घोल न ज्यादा गाढ़ा और न ज्यादा पतला रहना चाहिए। अब पनीर को कद्दूकस करें और एक बर्तन में अलग रख दें।
- इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवा मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें। जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैलाएं।
- इसके बाद एक कटोरी में बेसन का घोल भरें और उसे तवे के बीच में डाल दें। इसके बाद कटोरी की मदद से गोल-गोल करते हुए चीला बनाएं।
- अब चीले के ऊपर कद्दूकस पनीर डालकर चारों ओर फैला दें। इसके बाद चम्मच की मदद से पनीर को चीले पर दबाएं और चीला पलटें।
- फिर दूसरी ओर तेल लगाकर सेकें। चीले को तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से वह सुनहरा होकर कुरकुरा न हो जाए।
- इसके बाद चीले को एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे घोल से एक-एक कर पनीर बेसन चीले तैयार कर लें। अब इसे चटनी के साथ सर्व करें।
Tags:    

Similar News