Palak Paneer Puri Recipe: अगर आप नाश्ते में हेल्दी और टेस्टी खाने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए पालक पनीर पूरी बेस्ट है. इस स्वादिष्ट पूरी को आप ब्रेकफास्ट में परिवार से लेकर बच्चों और ऑफिस टिफिन के लिए तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी|
पालक पनीर पूरी बनाने के लिए सामग्री :
गेहूं का आटा – 2 कप
पालक – 1 कप
नमक – स्वादानुसार
तेल – 1 चम्मच
पानी – जरूरत अनुसार
पनीर – 200 ग्राम (क्रम्बल किया हुआ)
हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून (बारीक कटी हुई)
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
तेल – तलने के लिए
पालक पनीर पूरी बनाने की विधि:
सबसे पहले आप पालक को अच्छे से धोकर उबाल लें. पालक ठंडा होने के बाद इसे ब्लेंडर में डालकर स्मूथ प्यूरी बना लें.
अब एक बर्तन में गेहूं का आटा लें. इसमें पालक की प्यूरी, नमक और 1 चम्मच तेल डालें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. आटे को 15 मिनट ढककर रख दें.
अब पूरी बनाने के लिए आप भरावन तैयार करें. इसके लिए आप सबसे पहले पनीर के टुकड़ों में हरी मिर्च, धनिया, नमक और मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
अब आप आटे की छोटी-छोटी लोई लें और बेलन से गोल आकार में बेलें. इसके बीच में पनीर का तैयार हुवा भरावन रखें और आटे को चारों तरफ से मोड़कर बंद करें. हल्का सा बेलन से दबाकर पूरी को गोल बेल लें.
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गरम हो जाने के बाद पूरी को सुनहरा रंग आने तक अच्छे से तलकर निकाल लें.
अब तैयार है बनकर आपकी पालक पनीर की पूरी, इसे आप आलू की सब्जी या दही के साथ सर्व करें|