चैत्र नवरात्रि व्रत में फलाहारी साबूदाना वड़ा खाकर भूलेंगे पकौड़े का स्वाद

चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुकी है. नवरात्रि में कई भक्त 9 दिनों का व्रत रखते हैं.

Update: 2021-04-14 03:18 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| चैत्र नवरात्रि शुरू हो चुकी है. नवरात्रि में कई भक्त 9 दिनों का व्रत रखते हैं. नवरात्रि व्रत में भक्त फलाहार का सेवन करते हैं. कई लोग व्रत में साबूदाने की खिचड़ी खाना पसंद करते हैं तो कई लोग इसकी खीर. लेकिन क्यों न इस बार आप घर पर साबूदाना वड़ा बनाएं ताकि आपके मुंह का स्वाद कुछ अलग हो जाए. इन कुकिंग टिप्स (Cooking Tips) को फॉलो कर आप बड़ी ही आसानी से घर में साबूदाना वड़ा बना सकते हैं.

साबूदाना वड़ा बनाने के लिए सामग्री
साबूदाना - 1/2 कप
उबले आलू - 4
मूंगफली - 1/2 कप (दरदरी कुटी हुई)
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा)
काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच (दरदरी कुटी)
हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी)
घी - 4 टेबल स्पून
सेंधा नमक - स्वादानुसार
साबूदाना वड़ा बनाने की विधि
साबूदाना वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को धोकर साफ करने के बाद करीब डेढ़ कप साफ पानी में भिगोकर 2 घंटे के लिए फूलने के लिए रख दें. 2 घंटे बाद साबूदाने से एक्स्ट्रा पानी निकालकर फेंक दें. इसके बाद आलू को छीलकर साबूदाने के साथ डालकर अच्छे से मसल लें और इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर हरी मिर्च और मूंगफली दरदरी कुटी हुई डाल लें. इन सभी को अच्छे से मिला लें. लीजिए तैयार हो चुका है साबूदाना वड़ा बनाने के लिए आपका मिश्रण.
अब हथेली को थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लीजिए और वड़ा का मिक्सचर लेकर गोलाकार बनाएं और फिर हथेली से थोड़ा बदकार चपटा आकार दें. इन वड़ों को एक थाली में दूर तक रखते जाएं. चपटे तले वाली कढ़ाई में घी आंच पर चढ़ाएं. थोड़ी देर बाद वड़ों को एक-एक करके इसमें 4 से 5 मिनट तक सेंक लें. दोनों तेरफ गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें. लीजिए तैयार है आपका साबूदाना वड़ा.


Tags:    

Similar News