Oil Free Veg Sandwich : कम समय में तैयार करें ऑयल फ्री वेज सैंडविच

Update: 2025-10-28 04:32 GMT
Oil Free Veg Sandwich : ऑयल फ्री वेज सैंडविच बहुत ही हेल्दी और टेस्टी रेसिपी है. सुबह की हड़बड़ी में आप आसानी से इसे बनाकर तैयार कर सकते हैं. बिना तेल से बनी यह डिश बच्चों के लिए भी एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है. ऑफिस लंचबॉक्स हो या फिर बच्चों का टिफिन यह हर मौके के लिए परफेक्ट है. बस कुछ ही इंग्रीडिएंट्स से आप इंस्टेंट ऑयल फ्री वेज सैंडविच बनाकर तैयार कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं ऑयल फ्री वेज सैंडविच बनाने की आसान रेसिपी|
ऑयल फ्री वेज सैंडविच बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
ब्रेड स्लाइस – 6
खीरा – आधा कप (बारिक कटा हुआ)
शिमला मिर्च – आधा कप (बारिक कटा हुआ)
टमाटर – आधा कप (बारिक कटा हुआ)
प्याज – आधा कप (बारिक कटा हुआ)
टमाटर सॉस – दो चम्मच
हरी चटनी – दो चम्मच
नमक – स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
ऑरिगेनो- एक चौथाई छोटा चममच
चिल्ली फ्लेक्स – एक चौथाई छोटा चममच
लो फैट चीज – 3 क्यूब
ऑयल फ्री वेज सैंडविच बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले एक बाउल में बारिक कटा हुआ खीरा, प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च डालें. इसमें नमक,काली मिर्च पाउडर, ऑरिगैनो और चिल्ली फ्लेक्स डालकर मिलाएं.
अब एक ब्रेड स्लाइस पर टमाटर सॉस लगाएं और दूसरे पर हरी चटनी डालकर मिलाएं.
फिर तैयार मिश्रण को ब्रेड के ऊपर रखकर फैलाएं. इसके ऊपर चीज क्यूब को कद्दूकस करें और दूसरे स्लाइस को ऊपर से रख दें.
अब एयरफ्रायर में डालकर 180 डिग्री तापमान पर 5 से 6 मिनट के लिए पकाएं.
अगर आपके पास एयरफ्रायर नहीं है तो आप नॉन स्टिक पैन पर भी इसे बिना किसी तेल के इस्तेमाल के पका सकते हैं. इसके लिए तवा गरम करें और ब्रेड स्लाइस को रख दें.
इसे मीडियम फ्लेम पर दोनों तरफ से पकाएं. पकने के बाद टमाटर सॉस या फिर पुदीना डिप के साथ गरमा-गरम सर्व करें|
Tags:    

Similar News