Oil Free Chaat Recipe: बिना तेल के बनाये स्वादिष्ट चाट

Update: 2025-03-09 03:41 GMT
Oil Free Chaat Recipe: अगर आप सेहत का ध्यान रखते हुए कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो बिना तेल की चाट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह चाट न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि पाचन के लिए भी हल्की होती है। बिना तेल की चाट रेसिपी को बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि ये हेल्दी भी हैं। होली के खास मौके पर टेस्टी और पौष्टिक चाट से मेहमानों को खुश कर सकते हैं। आइए जानते हैं हेल्दी चाट विधि, जिसे आप इस होली मेहमानों को सर्व कर सकते हैं।
दही-भल्ला स्टाइल पोहा चाट
दही-भल्ला की तरह की पोहा चाट बनाई जा सकती है, जिसमें तेल की भी आवश्यकता नहीं होती है। पोहा चाट बनाने के लिए जरूरी सामग्री नोट कर लें।
एक कप भुना हुआ पोहा,
आधा कप फेंटा हुआ दही
एक उबला आलू (कटे हुए)
1/4 कप कटे टमाटर
1/4 कप कटा खीरा
भुना जीरा
चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
इमली की चटनी और हरी चटनी
पोहा चाट बनाने की सामग्री
स्टेप 1- पोहा चाट बनाने के लिए 5-10 मिनट के लिए दही में भुने हुए पोहे को भिगो दें।
स्टेप 2- ऊपर से सब्जियां, मसाले और चटनियां डालें।
स्टेप 3- पांच मिनट में आपकी दही भल्ला पोहा चाट तैयार है।
मेहमानों को ठंडी-ठंडी चाट सर्व करें।
मखाना भेल चाट
मखाना हेल्दी होने के साथ ही स्वादिष्ट भी होता है। आप घर पर आसानी से मखाना भेल चाट बना सकती हैं। सामग्री और रेसिपी नोट कर लें।
दो कप भुने हुए मखाने
एक उबला आलू (कटे हुए)
आधा कप उबले काले चने
आधा कप कटे टमाटर
आधा कप कटे खीरा
1/4 कप अनार के दाने
एक चम्मच नींबू का रस
आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
चाट मसाला
नमक स्वादानुसार
मखाना भेल चाट बनाने की विधि
स्टेप 1- मखानों को हल्का क्रंची होने तक भून लें।
स्टेप 2- कटे हुए उबले आलू, खीरा, टमाटर को उबले चने को मिक्स कर लें
स्टेप 3- इसमें भूना जीरा पाउडर, चाट मसाला और नमक अच्छे से मिला लें।
स्टेप 4- ऊपर से नींबू रस और अनार दाना डालकर सर्व करें।
Tags:    

Similar News