अब खोए हुए डिवाइस को ढूंढना होगा आसान, बस फॉलो करेंगे टिप्स

Update: 2023-09-14 15:02 GMT
Google की ओर से एक नया अपडेट जारी किया गया है जिसकी मदद से अब यूजर्स अपना खोया हुआ डिवाइस ढूंढ सकते हैं। आसान भाषा में कहें तो गूगल की ओर से फाइंड माई डिवाइस फीचर में नया अपडेट जारी किया गया है। ऐसे में अब यूजर्स को नया अनुभव मिलेगा और नए डिजाइन और बदलाव देखने को मिलेंगे। आइए फाइंड माई डिवाइस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Google फाइंड माई डिवाइस अपडेट
गूगल की ओर से एंड्रॉइड यूजर्स के लिए फाइंड माई डिवाइस फीचर को लेकर नया अपडेट जारी किया गया है। इसके तहत फाइंड माई डिवाइस को 3.0 अपग्रेड मिला है। इससे पहले फाइंड माई डिवाइस का वर्जन 2.5 था। अपडेट के साथ कुछ नए बदलाव और डिजाइन देखने को मिलेंगे।
लोगो के साथ आया नया अपडेट
साल 2023 की शुरुआत में फाइंड माई डिवाइस टूल का नया वर्जन 3.0 जारी किया गया था, जिसे नए लोगो के साथ लाया गया था। वहीं, नए लोगो को फिर से पेश किया जाएगा। ऐसे में गूगल मैप्स पिन लोगो की जगह आधुनिक लोगो लगा सकता है। इसमें गूगल के चार रंगों का इस्तेमाल किया जाएगा। नया लोगो रडार जैसा दिखता है।
आप नया लोगो कहां देख सकते हैं
नया फाइंड माई डिवाइस अपडेट सबसे पहले Google Play Services के एंड्रॉइड बीटा रिलीज़ में दिखाई देता है। जल्द ही यह एंड्रॉइड ऐप्स पर उपलब्ध हो गया। अभी के लिए, यह चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध होगा। गूगल फाइंड माई डिवाइस के जरिए आप ब्लूटूथ ट्रैकिंग के जरिए अपना खोया हुआ डिवाइस ढूंढ पाएंगे।
Tags:    

Similar News