Lifestyle लाइफस्टाइल : हर बार सब्जी बनाते समय धनिया पत्ती की जरूरत तो होती है, लेकिन रोज़ाना बाज़ार जाकर ताज़ा धनिया खरीदना काफी झंझट भरा हो सकता है। खासकर तब जब वह एक-दो दिन में ही मुरझा जाए। लेकिन अब परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। कुछ आसान और असरदार तरीकों को अपनाकर आप धनिया पत्ती को 7 से 15 दिन तक ताज़ा रख सकते हैं।
1. अखबार और डब्बा स्टोरेज ट्रिक
धनिया पत्ती को अच्छे से धोकर सुखा लें। फिर इसे एक सूखे अखबार में लपेटकर किसी एयरटाइट डिब्बे में रख दें। इसे फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में रखें। इससे नमी नहीं बनेगी और धनिया लंबे समय तक हरा रहेगा। 2. किचन टॉवल और पॉलिथीन बैग मेथड
धनिया को धोने के बाद किसी सूती कपड़े या किचन टॉवल में लपेटें और फिर उसे एक छेददार पॉलिथीन में डालकर फ्रिज में रखें। यह तरीका भी 10 दिन तक पत्तियों को ताजा बनाए रखता है।
3. एयरटाइट कंटेनर + टिशू पेपर ट्रिक
एक एयरटाइट डिब्बे में नीचे टिशू पेपर बिछाएं, फिर उस पर सूखी धनिया पत्ती रखें और ऊपर से भी एक टिशू पेपर डाल दें। ढक्कन बंद कर के फ्रिज में रखें – यह नमी सोखता है और धनिया जल्दी खराब नहीं होता।
4. धनिया स्टेम को पानी में रखें (हाइड्रेशन ट्रिक)
धनिया को फूलदान जैसे एक गिलास में पानी में रखें, जिससे उसकी जड़ें गीली रहें। ऊपर से पॉलीथिन से ढंककर फ्रिज में रखें। ये तरीका खासतौर पर 5-7 दिन तक हरी पत्तियों को ताजगी देता है।