आम के साथ कभी न खाएं ये चीजें

आम फलों का राजा होने के साथ लोगों के दिलों पर भी राज करता है। भारत में ऐसा शायद ही कोई होगा जिसे आम पसंद न हो

Update: 2021-06-04 17:39 GMT

आम फलों का राजा होने के साथ लोगों के दिलों पर भी राज करता है। भारत में ऐसा शायद ही कोई होगा जिसे आम पसंद न हो। आम का मौसम आते ही लोगों का मन मैंगो शेक, मैंगो स्मूदी और मैंगी आइसक्रीम जैसी कई चीजें खाने के लिए मचलने लगता है। आम न्यूट्रिशन से भरपूर होता है लेकिन इसको खाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आम के साथ या इसे खाने के बाद कुछ चीजें हमारे शरीर के लिए अच्छी नहीं मानी जातीं। यहां हम बताएंगे ऐसे ही कॉम्बिनेशंस के बारे में।

दूध और आम
आम को लोग कई तरह से खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसका पना बनाकर पीते हैं, कुछ चटनी बनाकर, इसका अचार बनाया जाता है वहीं पके आम से ढेरों डिशेज बनती हैं। सबसे पहले बात करते हैं मैंगोशेक की। मैंगोशेक बनाने के लिए इसमें दूध और कुछ लोग आइसक्रीम भी डालते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, आम को दूध के साथ मिलाने से जठर अग्नि प्रभावित होती है, जिससे शरीर के दोषों (वात, पित्त और कफ) का संतुलन बिगड़ जाता है। जठर अग्नि प्रभावित होने से खाना ठीक से नहीं पचता और पेट फूलने, गैस बनने जैसे समस्याएं हो सकती हैं। आयुर्वेद में दूध के साथ खट्टे फल लेना मना होता है।
दही और आम
आम के साथ दही खाने के लिए भी मना किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि दही की तासीर ठंडी होती है और आम की गरम। ठंडा, गरम एक साथ खाने से बॉडी में टॉक्सिन बन सकते हैं और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
करेला और आम
अगर आपने पका आम खाया है तो इसके तुरंत बाद या साथ में करेला न खाएं। आम और करेले का कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं माना जाता। इससे उल्टी, जी घबराना या सांस में दिक्कत होने की बात कही जाती है। हालांकि फूड एक्सपर्ट्स इस लॉजिक को नहीं मानते। लेकिन अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम सेंसिटिव है तो इसको अवॉइड करना ही बेहतर है।


Tags:    

Similar News

-->