Navratri Special : आज हम आपके लिए लेकर आए हैं फलाहारी आलू की स्पेशल रेसिपी. यह डिश न सिर्फ उपवास में आपके स्वाद दोगुना कर देगी, बल्कि पूरे दिन आपको ऊर्जा भी देगी. फलाहारी आलू को आप व्रत की थाली में पूरी या फिर ऐसे ही हल्के स्नैक के रूप में भी परोस सकते हैं. तो आइए इस नवरात्रि ट्राई करते हैं ये स्पेशल फलाहारी आलू की रेसिपी|
फलाहारी आलू बनाने के लिए सामग्री :
उबले हुए आलू – 4–5
हरी मिर्च – 2–3 (बारीक कटी हुई)
सेंधा नमक – 1 छोटा चम्मच
जीरा – 1 छोटी चम्मच
घी या तेल (व्रत में प्रयोग होने वाला) – 2 बड़े चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
नींबू रस – 1 छोटा चम्मच
धनिया पत्ती (सजाने के लिए)
फलाहारी आलू बनाने की विधि :
सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
इसके बाद एक कढ़ाई में घी/तेल गरम करें. फिर उसमें जीरा डालकर अच्छे से चलाएं.
अब हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें. फिर कटे हुए आलू के टुकड़े डालकर अच्छे से मिक्स करें.
इसके बाद सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर मिक्स करें. इसे 3–4 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें, जिससे आलू में मसाले अच्छे से लग जाएं.
लास्ट में नींबू का रस और धनिया पत्ता डालकर गैस बंद कर दें.
तैयार हुए फलाहारी आलू को आप कटोरी में सर्व करें और स्वाद का मजा लें|