NARIYAL MAKHANA PAAK RECIPE: बनाइये टेस्टी और हेल्थी प्रशाद के लिए नारियल मखाना पाक जानिए रेसिपी

Update: 2024-06-23 06:03 GMT
NARIYAL MAKHANA PAAK RECIPE :जन्माष्टमी का पर्व श्री कृष्ण को समर्पित होता हैं। इस दिन को कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता हैं। इस दिन भगवान को भोग चढ़ाया जाता है और उनसे आशीर्वाद लिया जाता हैं। भगवान को भोग अगर घर की बनी मिठाई से लगाया जाए तो भगवान प्रसन्न होते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए ग़री मखाने का पाग बनाने की विधि लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।
* आवश्यक सामग्री INGREDIENTS :
- 100 ग्राम मखाने
- 200 ग्राम गरी
- 500 ग्राम चीनी
- 100 ग्राम घी
- 3/4 कप पानी
- 1/3 कप दूध
* बनाने की विधि RECIPE :
- मखाने को दो टुकडो में काट ले या फिर समूचे ही डाल सकते है गरी को पतले पतले लम्बे टुकडो में काट ले। (चिप्स CHIPS कटर से काट ले)
- एक कढाई में गरी डाल के धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूने। गरी को कढाई से निकाल ले।
- फिर उसी कढाई में घी डाल के गर्म करे मखाने डाल के सुनहरा होने तक भूने, फिर निकाल ले।
- कढाई में पानी और चीनी डाल के गरम करे जब चीनी पूरी तरह से घुल जाये तो दूध डाल दे।
- चीनी की गंदगी ऊपर आ जाएगी। किसी कलछुल से गंदगी बाहर निकाल दे।
- चीनी को दो तार की चाशनी बनने तक पकाए।
- फिर भुने हुए गरी और मखाने डाल के लगातार चलाते हुए सूखने तक पकाए।
- जब चाशनी पूरी तरह से सूख जाये तो गैस बंद कर दे।
- गरी मखाना पाग तैयार है ठंडा होने के बाद किसी एयर टाइट AIR TIGHT डिब्बे में बंद करके रख दे।
Tags:    

Similar News

-->