Naan Making : जब भी हम होटल या ढाबा पर खाने के लिए जाते हैं तो सब्जी के साथ नान जरूर ट्राई करते हैं. ऐसे में अगर आपको घर पर नान बनाना है लेकिन समझ नहीं आ रहा इसे सही तरीके से कैसे तैयार किया जाता है? तो इस आर्टिकल में जानिए नान बनाने के बेस्ट टिप्स|
नान बनाने के लिए सही सामग्री :
नान बनाने के लिए आप हमेशा साफ मैदा लें. दही डालने से नान नरम बनती है. थोड़ा सा तेल या घी आटे में मिलाने से नान ज्यादा सॉफ्ट रहता है. नान फुलाने के लिए थोड़ा सा बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा भी जरूरी होता है, जिससे नान हल्की और फुली बनती है|
नान का आटा ज्यादा सख्त नहीं होना चाहिए. आटा गूंथने के समय पानी थोड़ा-थोड़ा करके डालें. गूंथने के बाद आटे पर थोड़ा सा तेल लगाकर ढककर रख दें, जिससे आटा सूखे नहीं और नरम बना रहे|
आटे को कुछ देर के लिए ढककर रखें :
नान को अच्छा बनाने के लिए आटे को कुछ देर के लिए ढककर रखें. आटे को कम से कम दो घंटे तक ढककर रखें, जिससे नान सॉफ्ट और हल्की बने|
सही आंच पर पकाना:
नान बनाने से पहले तवा या तंदूर अच्छे से गर्म होना चाहिए. तेज आंच पर नान डालने से उसमें बुलबुले बनते हैं और नान अच्छी तरह फूलती है. जब एक साइड नान पक जाए, तो दूसरी साइड पलटकर सेंकें|
गरम-गरम नान पर बटर या घी लगाने से स्वाद और भी बढ़ जाता है. अगर आप ऊपर से थोड़ा सा लहसुन या हरा धनिया डाल दें, तो नान और भी स्वादिष्ट बन जाती है. इसी तरह आप घर पर ढाबे जैसा नान तैयार कर सकते हैं|