सर्दियों में जरूर करें सरसों के पत्ते का सेवन

इन्हीं में से एक है सरसों का साग सरसों का साग जितना खाने में अच्छा लगता है, उतना ही इसके पत्ते स्वास्थ्य के लिए ये लाभदायक होते हैं।

Update: 2023-01-09 18:30 GMT
Click the Play button to listen to article

सर्दियों के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए वैसे तो हेल्थ को स्वस्थ रखने के लिए आजकल कई तरह के मार्केट में सप्लिमेंट फूड मिलते हैं लेकिन ये फूड सेहत के लिए उतने फायदेमंद नहीं रहते हैं जितने नेचुरेल और पौष्टिक आहारों में गुणवत्ता होती है। इन्हीं में से एक है सरसों का साग सरसों का साग जितना खाने में अच्छा लगता है, उतना ही इसके पत्ते स्वास्थ्य के लिए ये लाभदायक होते हैं। सरसों के पत्ते में कई पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए आवश्यक होते हैं इसमें कैलोरी बिल्कुल नहीं होती। खनिज, विटामिंस जैसे ए, सी, के, फाइबर का भंडार होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप सरसों के पत्तों का सेवन कर सकते हैं।

सरसों के पत्ते का सेवन करने से मिलेंगे ये फायदे
हड्डियों और दिल को बनाता है मजबूत
सरसों के पत्तों में विटामिन के बहुत अधिक मात्रा में होता है। जो कि शरीर की हड्डियों को मजबूती देता है। और दिल को भी हेल्दी रखता है। इतना ही नहीं, विटामिन के ब्लड क्लॉटिंग में भी मुख्य भूमिका निभाता है।
कैंसर के जोखिम को कम करता है
सरसों के पत्तों को डाइट में शामिल करके आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकते हैं। यह एक प्रकार का शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है, जिनमें कैंसर रोधी प्रभाव हो सकते हैं। सरसों का साग ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक फायदेमंद प्लांट कम्पाउंड से भी भरपूर होता है और ये कोशिकाओं की रक्षा करने और कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद कर सकता है।
आंखों के स्वास्थ्य में सहायक
सरसों के साग में एंटीऑक्सीडेंट प्रोफाइल में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन नामक न्यूट्रिएंट्स होते हैं। शोध के अनुसार, ये दो पोषक तत्व आंखों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। उम्र से संबंधित दृष्टि दोष को भी कम करने में मदद कर सकते हैं।


Tags:    

Similar News

-->