Mushroom Biryani : 15 मिनट में बनाएं मसालेदार मशरूम बिरयानी

Update: 2025-10-13 06:43 GMT
Mushroom Biryani : जब भी घर पर कुछ स्पेशल बनाना हो, लेकिन समय कम हो, तब कुकर बड़ा काम आता है. कुकर में एक तो खाना जल्दी से तैयार हो जाता है और इसे बार बार देखने की जरूरत भी नहीं पड़ती है और तो और इसमें बने स्वाद और खुशबू भी लाजवाब होती है|
अगर आपके पास भी टाइम की कमी रहती है और झटपट आप कुछ हेल्दी और टेस्टी ट्राय करना चाहती हैं, तो मशरूम बिरयानी आपके लिए पेरफेक्ट ऑप्शन है. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बनाने के लिए घंटों का समय या मेहनत नहीं चाहिए. बस कुछ ताजगी भरे इंग्रीडिएंट्स और कुकर की मदद से आप मात्र 15 मिनट में एक दमदार और मसालेदार बिरयानी तैयार कर सकती हैं|
सामग्री:
बासमती चावल – 1 कप
मशरूम – 200 ग्राम (साफ करके काट लें)
प्याज – 1 बड़ी (पतली स्लाइस)
टमाटर – 1 मध्यम (कटा हुआ)
हरी मिर्च – 2-3 (कटी हुई)
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चमच
दही – 2 चमच
बिरयानी मसाला – 1.5 चमच
हल्दी पाउडर – ½ चमच
लाल मिर्च पाउडर – ½ चमच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया और पुदीना – 2-3 चमच (कटा हुआ)
तेल या घी – 2 चमच
पानी – 1.5 कप
विधि:
सबसे पहले कुकर में तेल या घी गर्म करें. इसमें प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें. अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें. टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं. मशरूम डालें और 3-4 मिनट तक अच्छे से भूनें. दही, हल्दी, लाल मिर्च और बिरयानी मसाला डालकर मिलाएं.चावल और पानी डालें. नमक डालें और हल्का सा हिलाएं. कुकर का ढक्कन बंद करें और 1 सीटी आने दें. गैस बंद कर दें और 5 मिनट तक कुकर को बिना खोले रखें. कुकर खोलें, हरा धनिया और पुदीना डालकर हल्के हाथ से मिलाएं|
गरमा गरम मशरूम बिरयानी को रायता या सलाद के साथ सर्व करें. इसका मसालेदार और खुशबूदार स्वाद आपके खाने का मजा दोगुना कर देगा|
बिरयानी बनाने की सामग्री क्या है?
बिरयानी बनाने के लिए मुख्य सामग्री में बासमती चावल, सब्जियां नॉन-वेज के चिकन मटन, प्याज, टमाटर, दही, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, बिरयानी मसाला, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, घी/तेल, हरा धनिया और पुदीना शामिल हैं|
मशरूम को कितनी देर पकाना चाहिए?
मशरूम को मध्यम आंच पर 3-4 मिनट तक भूनना चाहिए. इससे मशरूम का स्वाद और खुशबू दोनों अच्छे से निकलते हैं|
Tags:    

Similar News