Morning Walk : अस्थमा और सांस की बीमारियों के मरीज करें परहेज
सेहतमंद जिंदगी की कुंजी है मॉर्निंग वॉक, लेकिन सर्द मौसम में ये आपके लिए थोड़ी परेशानियां पैदा कर सकती है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सेहतमंद जिंदगी की कुंजी है मॉर्निंग वॉक, लेकिन सर्द मौसम में ये आपके लिए थोड़ी परेशानियां पैदा कर सकती है। सर्दी में सुबह सवेरे उठना बेहद आलस का काम है, ऐसे मौसम में जल्दी सुबह की सैर पर जाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। सुबह सवेरे स्मॉग या धुंध ज्यादा होता है। स्मॉग में मुख्य रूप से महीन कण, कार्बन मोनोऑक्साइड (CO), कार्बन डाइऑक्साइड (CO2), सल्फर डाइऑक्साइड (SO2) और नाइट्रोजन ऑक्साइड (NO2), और ओजोन की तरह हानिकारक गैसें होती हैं, जो हवा को हानिकारक प्रदूषक बनाती हैं। सर्दी के मौसम में आप सुबह 7 बजे से पहले मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं तो आप बीमार हो सकते हैं। सर्दियों की ठंडी हवाएं और सुबह की हवा में मौजूद सर्द नमी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। इस मौसम में आप मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं तो थोड़ा संभल जाइए। आइए हम आपको बताते है कि सर्द मौसम में आपको मॉर्निंग वॉक पर जाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।