Moong Palak Appe: अगर नाश्ते में बनाना चाहते हैं बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए कुछ स्पेशल तो आप मूंग पालक अप्पे तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने में न ज्यादा तेल लगता है न ज्यादा मेहनत, बस कुछ सिंपल सामग्री से आप मूंग पालक अप्पे बना सकते हैं. आइए बताते हैं आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी|
मूंग पालक अप्पे बनाने के लिए सामग्री :
मूंग दाल – 1 कप (4–5 घंटे भिगोई हुई)
पालक – 1 कप (बारीक कटी हुई)
हरी मिर्च – 1–2 (स्वादानुसार)
अदरक – 1 छोटा टुकड़ा
जीरा – 1 छोटी चम्मच
हींग – एक चुटकी
नमक – स्वादानुसार
इनो / फ्रूट साल्ट – 1 छोटा चम्मच
पानी – आवश्यकतानुसार
तेल – जरूरत अनुसार
मूंग पालक अप्पे बनाने की विधि :
सबसे पहले आप मूंग दाल को 4-5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. इसके बाद इसे अच्छे से पानी से धो लें.
अब एक मिक्सर में भीगी हुई मूंग दाल, हरी मिर्च और अदरक डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए दाल का महीन और स्मूथ बैटर बना लें.
ध्यान रखें बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा. इसके बाद आप इस बैटर को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. इसमें बारीक कटी हुई पालक डालें फिर जीरा, हींग और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
अब गैस पर अप्पे पैन रखें और धीमी आंच पर गरम करें. हर अप्पे पैन के खाने में हल्का तेल डालें.
अब बैटर में इनो डालें और हल्के हाथ से एक बार मिला लें. इनो डालने के बाद बैटर को ज्यादा न चलाएं. अब तुरंत अप्पे पैन में तैयार हुए बैटर को डालें. इसे ढक्कन लगाकर अच्छे से पकने दें और फिर दूसरी तरफ से भी अप्पे को अच्छे से सुनहरे रंग होने तक सेंक लें.
जब अप्पे दोनों तरफ से अच्छे से पक जाए तब आप गैस बंद कर दें.
अब तैयार है आपका टेस्टी और गरमा-गरम मूंग पालक अप्पे. इसे आप हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करके खाएं|
Tags: