Moong Dal Chilla: घर पर ही बनाएं हरी मूंग से स्वादिष्ट चीला

Update: 2025-04-08 07:27 GMT
Moong Dal Chilla: आज हम आपको मूंगदाल से बना चीला बनाने की रेसिपी और इससे स्वास्थ्य को होने वाले कुछ बेमिसाल फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस बारे में-
हरी मूंगदाल का चीला कैसे बनाएं?
आवश्यक सामग्री
हरी मूंग दाल – 1 कप
अदरक – 1 इंच
जीरा – 1 टीस्पून
हरी मिर्च – 1 से 2
हल्दी – 1 चुटकी
हींग – 1 चुटकी
धनिया के पत्ते बारीक कटे – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
तेल – जरूरत के हिसाब से
सबसे पहले हरी मूंगदाल को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें।
इसके बाद सुबह इससे पानी निकालकर इसे ग्राइंडर की मदद से अच्छी तरह से पीस लें।
इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ अदरक, जीरा, हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करेंय़
अब इसमें नमक, धनिया के पत्ते, हींग और हल्दी डालकर दोबारा से मिलाएं।
इसके बाद नॉन-स्टिक का तवा लें, और इसके चारों ओर हल्का सा तेल लगाएं।
अब इसपर चीला का बैटर डालकर इसे गोलाकार में फैला दें।
जब चीला एक साइड से पक जाए, तो इसे दूसरी साइड से पलट लें।
लीजिए गर्मागर्म स्वादिष्ट चीला तैयार है, अब इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।
मूंगदाल चीला खाने के फायदे
वजन करे कंट्रोल
शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप मूंगदाल का चीला खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन और फाइबर की काफी अच्छी मात्रा होती है, जो आपके बढ़ते वजन को घटा सकता है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो इसे रोजाना अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करें।
Tags:    

Similar News