Mix Veg Pasta : घर पर बनाएं होटल जैसा स्वादिष्ट पास्ता

Update: 2026-01-11 03:54 GMT
Mix Veg Pasta : मिक्स वेज पास्ता एक स्वादिष्ट, हेल्दी और झटपट बनने वाली डिश है, जिसे बच्चे हों या बड़े सभी बड़े चाव से खाते हैं. आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में यह रेसिपी उन लोगों के लिए एक परफेक्ट विकल्प है, जो कम समय में कुछ टेस्टी और पौष्टिक बनाना चाहते हैं. मिक्स वेज पास्ता को आप लंच, डिनर या बच्चों के टिफिन में भी आसानी से शामिल कर सकते हैं. इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि आप कैसे इसे घर में बना सकते हैं|
 मिक्स वेज पास्ता के लिए सामग्री"
पास्ता – 1 कप
पानी – उबालने के लिए
नमक – स्वादानुसार
तेल – 1 टेबलस्पून
सब्ज़ियां (बारीक कटी हुई):
प्याज़ – 1 मध्यम
टमाटर – 1 मध्यम
शिमला मिर्च – ½ कप
गाजर – ½ कप
बीन्स – ¼ कप
स्वीट कॉर्न – ¼ कप
मसाले व सॉस:
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
काली मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
इटालियन सीज़निंग – 1 टीस्पून
चिली फ्लेक्स – ½ टीस्पून
टोमैटो सॉस – 2 टेबलस्पून
चीज़ – 2 टेबलस्पून (वैकल्पिक)
कैसे करते हैं पास्ता तैयार :
एक बड़े बर्तन में पानी उबालें, थोड़ा नमक और तेल डालकर पास्ता डालें.
पास्ता को 8–10 मिनट तक नरम होने तक उबालें और छान लें.
कढ़ाही में तेल गर्म करें, उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर खुशबू आने तक भूनें.
अब प्याज़ डालें और हल्का सुनहरा होने तक पकाएं.
सारी कटी हुई सब्ज़ियां डालकर 3–4 मिनट तक तेज़ आंच पर भूनें.
टमाटर, नमक और सभी मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं.
टोमैटो सॉस डालें और 2 मिनट पकाएं.
अब उबला हुआ पास्ता डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
ऊपर से चीज़ डालें (अगर चाहें) और 1 मिनट ढककर पकाएं|
Tags:    

Similar News