Matar Paneer Recipe: अगर आप घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल का मटर पनीर बनाना चाहते है तो इस सिंपल सी विधि को जान लीजिए। अगर आप पनीर घर में बनाना चाहते है तो दूध में नींबू का रस, सिट्रिक एसिड या फिर सिरका डालकर बना लें।
मटर पनीर बनाने के लिए सामग्री:
1 चम्मच ऑयल
2 छोटी इलायची
1 बड़ी इलायची
3-4 लहसुन
1 इंच अदरक कटी हुई
1 कप कटा हुआ मीडियम साइज का प्याज
डेढ़ कप टमाटर प्यूरी
10-11 काजू
स्वादानुसार नमक
1 तेज पत्ता
1 चम्मट लाल मिर्च पाउडर
एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर
आधा चम्मच गरम मसाला
आधा चम्मच धनिया पाउडर
आधा या 1 कप हरा मटर
250 ग्राम कटा हुआ पनीर
1 चम्मच कस्तूरी मेथी
3-4 चम्मच क्रीम
मटर पनीर बनाने की तैयारी:
सबसे पहले पनीर को गुनगुने पानी में 20 मिनट के लिए डालकर रख दे। इससे आपका पनीर सॉफ्ट हो जाएगा। अगर पहले से ही पनीर मुलायम है तो गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल डाले। इसके बाद इसमें छोटी इलाय़ची, लहसुन और अदरक डालकर फ्राई करें।
अब इसमें प्याज डालें। गोल्डन फ्राई होने के बाद इसमें टमाटर, हल्दी और नमक डालकर फ्राई करें।
अब इसे थोड़ा ढक दें। जिससे टमाटर आसानी से पक जाए।
अब इसमें काजू डाल दें और ठंडा होने दें।
ठंडा होने के बाद इसे ब्लैंडर में डालकर प्यूरी बना लें।
सबसे पहले पैन में तेल डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने पर 1 बड़ी इलायची और तेज पत्ता डाले कर एक मिनट फ्राई करें। अब इसमें टमाटर और प्याज का मिक्चर डाल लें।
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और धनिया पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके तले। जब तक कि मसाले से तेल ना निकलने लगे।
अब इसमें हरा मटर डाले। फिर इसमें 1 या अधिक कप पानी डाले और अच्छे से मिक्स करें।
अब इसे मीडियम आंच पर पकने दें। जब तक कि ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए। अब इसमें पनीर डालें और 2 मिनट के लिए ढक दें।
2 मिनट बाद इसमें हरा धनिया और क्रीम डालकर गैस बंद कर दें।
आपका मटर पनीर बनकर तैयार है। इसे आप रोटी, पराठा या चावल के साथ खा सकते है।