Matar Palak Puri: सर्दियों में मटर और पालक से तैयार करें ये स्वादिष्ट पूरी
Matar Palak Puri: इसे घर पर बनाना आसान है और ये नाश्ते या लंच में बनाने के लिए परफेक्ट ऑप्शन है. इस पूरी को आप अपने पसंद की सब्जी, चटनी या अचार के साथ खा सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं मटर पालक पूरी बनाने की रेसिपी|
मटर पालक पूरी बनाने के लिए सामग्री :
आटा- 2 कप
पालक के पत्ते- आधा कप ( बारीक कटा हुआ)
नमक- स्वादानुसार
अजवाइन- आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
पानी- जरूरत के अनुसार
लहसुन- 3-4 कलियां
मटर- 1 कप
तेल- जरूरत के अनुसार
अदरक- एक छोटा टुकड़ा
हरी मिर्च- 1
मटर पालक पूरी को कैसे तैयार करें?
मटर पालक पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप मटर को उबाल लें. इसे ठंडा कर लें और मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को डालें और बारीक पीस लें.
अब एक बड़े बर्तन में आटा को लें. इसमें आप नमक, अजवाइन और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिला लें.
इसके बाद पालक के पत्ते और मटर का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला लें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें. आटे को 15-20 मिनट ढककर रख दें.
गूंथे हुए आटे से छोटी-छोटी लोई बनाएं. बेलन की मदद से गोल आकार में बेल लें.
कड़ाही में तेल गर्म करें और एक-एक करके पूरी को तेल में डालकर फ्राई करें. इस तरह आसानी से आप मटर पालक की पूरी को तैयार कर सकते हैं|