Mango Rasmalai Recipe: मिठाइयों में आप मैंगो रसमलाई जरूर ट्राई करें

Update: 2025-06-19 01:05 GMT
Mango Rasmalai Recipe: क्या आपने कभी आम की रसमलाई खाई है? यह एक बेहतरीन डेज़र्ट है जो गर्मियों में आम के स्वाद को एक नए अंदाज में पेश करती है. पारंपरिक रसमलाई की तरह ही इसे भी छेना (पनीर) और रबड़ी से बनाया जाता है, लेकिन इसमें आम का गूदा (पल्प) डालकर इसका स्वाद और भी खास बना दिया जाता है. आइए जानते हैं मैंगो रसमलाई बनाने की विधि|
सामग्री:
छेना के लिए
दूध – 1 लीटर (फुल क्रीम)
नींबू का रस – 2 बड़े चम्मच
पानी – 1 कप
दूध – 1 लीटर (फुल क्रीम)
आम का पल्प – 1 कप (अल्फांसो या कोई भी मीठा आम)
चीनी – 3-4 बड़े चम्मच
केसर – कुछ धागे (गर्म दूध में भीगे हुए)
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
कटे हुए पिस्ता और बादाम – सजावट के लिए
सबसे पहले दूध को उबालें, फिर गैस बंद करके उसमें धीरे-धीरे नींबू का रस डालें. जब दूध फट जाए और छेना अलग हो जाए, तो उसे मलमल के कपड़े में छान लें.
ठंडे पानी से धोकर उसका खट्टापन दूर करें और फिर पानी निचोड़ कर 30 मिनट के लिए लटका दें. फिर छेने को अच्छी तरह मसल कर चिकना करें और छोटी टिक्कियाँ बना लें.
अब पानी और चीनी को उबालें और उसमें तैयार छेना की टिक्कियां डालें. ढक्कन लगाकर 10-12 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं. पकने के बाद टिक्कियों को ठंडा होने दें और फिर हल्के हाथ से दबाकर चाशनी निकाल लें.
दूध को गाढ़ा होने तक उबालें, फिर उसमें केसर, इलायची और चीनी डालें. ठंडा होने पर उसमें आम का पल्प मिलाएं. ध्यान रहे आम का पल्प गर्म दूध में न डालें वरना फट सकता है.
आम वाली रबड़ी में छेना की टिक्कियाँ डालें और कुछ घंटे के लिए फ्रिज में रखें. ऊपर से कटे हुए मेवे डालकर ठंडा-ठंडा परोसें. आम का पल्प हमेशा मीठा और गाढ़ा चुनें. आम की रसमलाई को 4-5 घंटे फ्रिज में ठंडा करें, स्वाद और बेहतर आएगा|
Tags:    

Similar News